यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Focus Improving Tips: इन 4 अचूक तरीकों से कम करें डिस्ट्रैक्शन और बढ़ाएं फोकस
एक समय था जब टीवी सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन हुआ करता था। आज टीवी की जगह मोबाइल फोन ने ले ली ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा कि आप बहुत दिल लगा कर कोई काम करना शुरू करते हैं और फिर मात्र दो से तीन मिनट के अंदर आप कुछ और करने लग जाते हैं या फिर किसी और चीज़ के बारे में सोचने लगते हैं। शुरू किया हुआ काम बीच में ही अटक कर रह जाता है और फिर इसी तरह इस काम को टालते हुए आप इसे करने में देर कर देते हैं। यह एक डिस्ट्रैक्शन है जिसका मतलब यह हुआ कि आपका फोकस कमजोर है और आप अपने काम के प्रति सजग नहीं हैं। एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए ऐसा करना उनके जॉब या अन्य जरूरी काम करने के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इस तरह के डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए और अपना फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये चार अचूक उपाय:
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल सीमित करें: आजकल की जिंदगी में सोशल मीडिया एप सबसे ज्यादा डिस्ट्रैक्ट करने का काम करती हैं। आप घंटों उसे देखने में बिता सकते हैं। इसके लिए आप मोबाइल फोन से इस तरह की ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं। इससे आप जरूरत पड़ने पर ही इन्हें देखेंगे। अपने दिमाग को इतना सचेत रखें कि इनका इस्तेमाल आपको 24 घंटे में 2 घंटे से अधिक नहीं करना है।
- साइलेंट मोड ऑन करें: जब आप कोई जरूरी काम कर रहे हों तो अपने फोन को साइलेंट कर दें और नोटिफिकेशन ऑफ कर दें। फिर मोबाइल को पलट कर खुद से दूर रखें। दिमाग को इस बात के लिए तैयार करें कि काम खत्म होने से पहले फोन को नहीं छुएंगे।
- काम को टुकड़ों में बांटें: आपको जो भी काम करना है उसे कई टुकड़ों में बांट दें और एक शिफ्ट करने के बाद छोटा-सा ब्रेक ले कर दोबारा करना शुरू करें। इस तरह आप अपने काम से बोर नहीं होते या थकते नहीं हैं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काम होने की वजह से उसे जल्दी से पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। लंबे समय के काम सोच कर ही शुरुआत में गिव-अप करने का मन हो जाता है, जिससे फोकस कम होता है और मन आसानी से किसी उत्साह वाली बात ही तरफ आकर्षित हो जाता है।
- टू डू लिस्ट बनाएं और अलार्म सेट करें: सोने से पहले अगले दिन के जरूरी काम की लिस्ट बनाएं और उन्हें करते समय उन्हें खत्म करने का अलार्म सेट करें। एक अनुमानित समय सीमा निर्धारित करें जिसके अंदर काम खत्म करने का प्रयास करें। टू डू लिस्ट बनाने से आप अपने काम के प्रति सजग रहेंगे,आपको पता होगा कि आपको कितना काम करना है, साथ ही अलार्म सेट करने से आपका फोकस उसे खत्म करने की तरफ रहेगा।
