Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: बच्चों को बनाना चाहते हैं अच्छा इंसान, तो पहले अपने व्यवहार में उतारें ये आदतें

    Updated: Mon, 20 May 2024 05:28 PM (GMT+05:30)

    बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए जरूरी है कि माता-पिता हमेशा उन अच्छे गुणों का उदाहरण अपने व्यवहार से बच्चों के सामने प्रस्तुत करते रहें। पेरेंट्स ...और पढ़ें

    माता-पिता की इन आदतों को बच्चे अपनाते हैं (Picture Courtesy: Freepik)
    माता-पिता की इन आदतों को बच्चे अपनाते हैं (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. माता-पिता का व्यवहार बच्चों को प्रेरित करता है।
    2. अनजाने में बच्चे पेरेंट्स की आदतों को धीरे-धीरे सीखने लगते हैं।
    3. बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए जरूरी है कि माता-पिता भी अपनी आदतों में सुधार करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: बच्चे अपने पेरेंट्स की लगभग हर अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं, क्योंकि पेरेंट्स ही उनके रोल मॉडल होते हैं। जैसा व्यवहार माता-पिता करते हैं, बच्चा भी धीरे-धीरे वैसा ही व्यवहार करने लगता है। इसलिए बच्चों के सामने माता-पिता खुद को कैसे प्रस्तुत कर रहे हैं, इस बात का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। पेरेंट्स का सही व्यवहार ही बच्चों को सही मार्गदर्शन दिखाता है। उनकी सहानुभूति, संवेदनशीलता, जैसे अच्छे गुणों को देखकर बच्चे उन आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

    इसलिए माता-पिता को बच्चों के साथ हमेशा पॉजिटिव रहकर, उन्हें बातों को समझाना चाहिए। उन्हें सही और गलत के बीच का अंतर समझाना चाहिए और उन्हें अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। बच्चों में अच्छी आदतों को अपनाने के लिए पेरेंट्स को भी अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। खुद में सुधार करके ही बच्चों का भविष्य सुधारा जा सकता है। तो आइए जानते हैं अपनी किन आदतों पर माता-पिता को खास ध्यान देना चाहिए।

    आत्म नियंत्रण या खुद पर कंट्रोल

    पेरेंट्स अपने बच्चों को अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना और व्यक्त करना सिखाते हैं। अपने माता-पिता को देखकर ही बच्चे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना और उन्हें सही तरीके से प्रस्तुत करना सीखते हैं।

    दयालु

    माता-पिता के लिए जरूर है कि वे न केवल अपने बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें, बल्कि दूसरे के साथ भी दया और सहानुभूति का भाव प्रकट करें। इससे बच्चा भी दया और परोपकार की भावना के बारे में समझ पाएगा।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें: समर वेकेशन में बोर न हो जाएं बच्चे, इसके लिए उन्हें इन तरीकों से रखें इंगेज

    शेयरिंग की आदत

    बच्चा अपने दोस्तों के साथ अपनी खाने-पीने और खेलने की चीजें शेयर करे, यह बेहद जरूरी है। इससे उनकी सोशल स्किल्स बेहतर होती हैं। इसलिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों को चीजें शेयर करना सिखाएं और इसके लिए उन्हें खुद यह करना शुरू होगा।

    दूसरों को सुनें

    बच्चा दूसरों की बातों को सुने और समझने की कोशिश करें, इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों से बात करते हुए और आपस में बात करते समय एक-दूसरे को सुनें। इससे बच्चा भी धीरे-धीरे यह आदत सीखेगा।

    आभार प्रकट करना

    पेरेंट्स जब अपने बच्चों की सहायता करते हैं या उन्हें कुछ सिखाते हैं, तो बच्चे बदले में आभार प्रकट करते हैं, जिसमें वे उन्हें थैंक यू बोलते हैं। यह उनके लिए आदर्श स्थिति बनती है, इससे बच्चे सीखते हैं कि दूसरों के प्रति आभार प्रकट करना कितना महत्वपूर्ण है।

    जिम्मेदारियों का एहसास

    पेरेंट्स अपने बच्चों को उनकी छोटी-छोटी जिम्मेदारियों का महत्व समझाते हैं और उन्हें अनुशासन क्या होता है, यह सिखाते हैं।

    अच्छा व्यवहार

    जैसा व्यवहार माता-पिता करते हैं, वैसा ही बच्चे भी सीखते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे आपस में, अपने आस-पास के लोगों के साथ और बच्चों के साथ अच्छे से बरताव करें। उन्हें दूसरों की बातों को गौर से सुनना सिखाएं और साथ ही, कैसे विनम्र रहना है, यह भी सिखाएं। इसके लिए पेरेंट्स को भी इन बातों को अपने व्यवहार में उतारना जरूरी है।

    ईमानदारी

    पेरेंट्स अपने बच्चों को ईमानदारी का महत्व समझाते हैं। माता-पिता ही सिखाते हैं कि सच्चाई और ईमानदारी कितनी जरूरी होती है। इसके लिए उन्हें भी हमेशा ईमानदारी का परिचय देना पड़ेगा।

     यह भी पढ़ें: पेरेंट्स की ये 5 आदतें प्रभावित करती हैं बच्चे की मेंटल हेल्थ, आज ही करें इनमें बदलाव