Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Relationship में आने के बाद हो रहा है अफसोस, तो ये 4 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:07 PM (IST)

    रिलेशनशिप की शुरुआत में कपल्स एक-दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं लेकिन समय के साथ उनमें दूरियां बढ़ने लगती हैं। क्या आप भी कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर ...और पढ़ें

    Relationship में आने के बाद पछतावे का कारण बनती हैं ये 4 वजहें (Image Source: Freepik)
    Relationship में आने के बाद पछतावे का कारण बनती हैं ये 4 वजहें (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. रिलेशनशिप में शुरुआती दिन अक्सर अच्छे गुजरते हैं।
    2. धीरे-धीरे हर रिश्ते का स्पार्क कम होना शुरू हो जाता है।
    3. कुछ वजहों के चलते रिलेशनशिप में आने के बाद पछतावा होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप में आने के बाद कई लोग अफसोस (Relationship Regrets) करते हैं, लेकिन अगर हम इन कारणों को समझ लें, तो हम अपने रिश्तों को मजबूत बना सकते हैं और उन्हें टूटने से बचा सकते हैं। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 4 वजहों (Reasons For Relationship Regret) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके चलते कई कपल को रिलेशनशिप में आने के बाद पछतावा होता है और धीरे-धीरे हंसता-खिलखिलाता रिश्ता ब्रेकअप के फैसले पर आ खड़ा होता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

    इज्जत की कमी

    एक सफल रिश्ते की नींव प्यार और सम्मान दोनों पर टिकी होती है। जब किसी शख्स को रिश्ते में सम्मान की कमी महसूस होती है, तो प्यार भी फीका पड़ने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लेते हैं और इस रिलेशनशिप में आने के फैसले पर भी पछताते हैं।

    विश्वास की कमी

    विश्वास ही किसी भी रिश्ते की जान होता है, जैसे कि नींव के बिना एक मकान गिर जाता है, ठीक उसी तरह विश्वास के बिना कोई भी रिश्ता टूट जाता है। जब दो दिलों का मिलन होता है, तो विश्वास की डोर उन्हें एक-दूसरे से बांधती है। अगर यह डोर कमजोर पड़ जाए, तो रिश्ता भी कमजोर हो जाता है। यही कारण है कि जब विश्वास टूटता है, तो लोग अक्सर इस रिश्ते में आए हुए फैसले पर पछताते हैं।

    यह भी पढ़ें- Online Dating की दुनिया में रखने जा रहे हैं कदम, तो हर हाल में रखें इन 5 बातों का ध्यान

    पैसों की कमी

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, कई रिश्ते सिर्फ पैसों के बल पर टिके होते हैं। अगर किसी एक पार्टनर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है, तो रिश्ते टूटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह भी एक वजह है कि कई बार रिलेशनशिप में आने के बाद पार्टनर की फाइनेंशियल कंडीशन को देखकर कई लोग अपने इस फैसले पर अफसोस महसूस करते हैं।

    खबरें और भी

    बातचीत की कमी

    जब कोई रिलेशलशिप नया होता है, तो दोनों साथी एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं और खुलकर बातचीत करते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ यह बातचीत कम हो जाती है। इस वजह से, वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में असफल हो जाते हैं और उनके बीच छोटे-छोटे मतभेद बढ़ने लगते हैं। ये मतभेद धीरे-धीरे बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं और आखिर में रिश्ते को खराब कर देते हैं। ऐसे में, कई लोग इस तरह के रिलेशनशिप में आने बाद अफसोस महसूस करते हैं।

    यह भी पढ़ें- हंसते-खिलखिलाते Relationship को बर्बाद कर देती हैं 5 गलतियां, अभी नहीं हुए सावधान; तो मलते रह जाएंगे हाथ

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।