Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ नंबरों के पीछे न भागें! स्कूल से आने के बाद बच्चे से रोज पूछें 5 सवाल, बढ़ेगा उसका कॉन्फिडेंस

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 05:25 PM (IST)

    बिजी लाइफस्टाइल की वजह से माता-पिता चाहकर भी अपने बच्चे को ज्यादा टाइम नहीं दे पाते। ऐसे में बच्चे के स्कूल से आने के बाद उसके स्कूल में उसका दिन कैसा ...और पढ़ें

    स्कूल से लौटने के बाद बच्चे से बात करना जरूरी होता है (Picture Credit- AI Generated)

    स्कूल से लौटने के बाद बच्चे से बात करना जरूरी होता है (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पेरेंट्स को बच्चे की पढ़ाई तक ही सीमित नहीं होना चाहिए

    2. बच्चे की बाहरी दुनिया के बारे में जानना जरूरी है

    3. इन सवालों से उसके करीब आ सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर पेरेंट्स बच्चे की पढ़ाई और नंबरों तक ही सीमित रह जाते हैं। स्कूल से आते ही वह उससे सबसे पहले ये पूछते हैं कि “आज क्या पढ़ाया?” या “टेस्ट में कितने नंबर आए?” लेकिन बच्चे की असली दुनिया किताबों से बाहर भी होती है। अगर माता-पिता रोजाना कुछ आसान और सही सवाल पूछें, तो बच्चे से रिश्ता और मजबूत होता है और उसके मन में क्या चल रहा है इसके बारे में बेहतर समझा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ बातें, जो स्कूल से आने के बाद हर बच्चे से जरूर पूछनी चाहिए।

    1. आज स्कूल में सबसे अच्छी बात क्या हुई?

    अगर आप अपने बच्चे से यह सवाल करते हैं, तो इससे उसके चेहरे पर स्माइल आ सकती है। जब आप उससे दिन की सबसे अच्छी बात पूछते हैं, तो वह अपने अच्छे एक्सपीरियंस को शेयर करता है। इससे बच्चे में पॉजिटिव सोच आती है और उसे यह महसूस होता है कि उसके छोटे-छोटे अनुभव भी माता-पिता के लिए जरूरी हैं। यह सवाल बच्चे के कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाएगा।

    2. आज आपने नया क्या सीखा?

    यह सवाल पढ़ाई से जुड़ा होने के साथ-साथ बच्चे के इंटरेस्ट को भी बढ़ाता है। जरूरी नहीं कि जवाब सिर्फ किताबों से हो, हो सकता है उसने कोई नई एक्टिविटी सीखी हो या कोई अच्छी बात समझी हो। इससे बच्चे को यह एहसास होता है कि सीखना सिर्फ नंबरों तक सीमित नहीं है।

    3. आज आपको कुछ परेशानी तो नहीं हुई?

    हर दिन अच्छा हो ऐसा जरूरी नहीं। कई बार बच्चे को स्कूल में डांट पड़ती है, दोस्त से झगड़ा हो जाता है या पढ़ाई में कुछ समझ नहीं रहा। अगर आप यह सवाल प्यार से पूछेंगे, तो बच्चा खुलकर अपनी परेशानी बताएगा। इससे पेरेंट्स समय रहते समस्या को समझकर समाधान निकाल सकते हैं।

    खबरें और भी

    4. आज आपने अपने दोस्तों के साथ क्या किया?

    दोस्त हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। यह सवाल पूछने से आपको बच्चे के और करीब आने का मौका मिलेगा। इससे आपको पता लगेगा कि वह दोस्तों के साथ खुश है या किसी तरह की परेशानी में है। साथ ही, इससे आप यह भी समझ पाते हैं कि बच्चा बिहेवियर और रिलेशन को कैसे संभाल रहा है।

    5. आज टीचर ने कुछ कहा?

    बच्चे अपने टीचर से बहुत कुछ सीखते हैं। यह सवाल पूछने से आप जान पाते हैं कि टीचर्स बच्चे को कैसे गाइड कर रहे हैं और उस पर कितना असर हो रहा है। इससे पेरेंट्स और टीचर्स के बीच बेहतर बैलेंस बनाने में भी मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें - 63% स्टूडेंट्स रोज झेल रहे हैं स्ट्रेस, पढ़ाई से ज्यादा माता-पिता की उम्मीदों का बोझ बन रहा वजह

    यह भी पढ़ें - "मम्मी-पापा, काश आप समझ पाते...", स्कूल स्ट्रेस के कारण टीनेजर्स को 5 बातें करती हैं परेशान