Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bathroom Cleaner: बाथरूम की गंदगी बन रही है शर्मिंदगी की वजह, तो इस होममेड क्लीनर से पाएं नए जैसी चमक

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 17 May 2023 04:54 PM (IST)

    Bathroom Cleaner स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है। लेकिन अक्सर लाख कोशिशों के बाद भी हमारा बाथरूम अच्छे से साफ नहीं हो पाता जिसकी वजह से ...और पढ़ें

    बाथरूम की टाइम्स चमकाने का आसान नुस्खा
    बाथरूम की टाइम्स चमकाने का आसान नुस्खा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bathroom Cleaner: सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधियों के अलावा साफ-सफाई भी बेहद जरूरी होती है। अपने आसपास साफ-सफाई रख हम बीमारियों से खुद का बचाव करते हैं। ऐसे यह बेहद जरूरी है कि घर का कोना-कोना साफ-सुथरा रखा जाए। बाथरूम घर का एक बेहद अहम हिस्सा होता है, जिसे साफ रखने से हम न सिर्फ बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं से दूर रहते हैं, बल्कि गंदगी को घर से दूर भी करते हैं।

    लेकिन अक्सर लाख सफाई करने के बाद भी जिद्दी दाग और निशान हमारा पीछा नहीं छोड़ते हैं। इसकी वजह से हमारी बाथरूम गंदा और खराब दिखाई देता है, जिससे न सिर्फ बीमारियों का खतरा बना रहता है, बल्कि बाथरूम की यह गंदगी कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। अगर आप भी बाथरूम की गंदगी की इस समस्या से परेशान हैं, तो घर पर तैयार किए गए इन क्लीनर्स की मदद से अपने बाथरूम को चमका सकते हैं। जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका-

    सामग्री

    • 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
    • 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
    • 1 चम्मच हार्पिक या बाथरूम क्लीनर

    बाथरूम साफ करने के लिए ऐसे करें क्लीनर का इस्तेमाल-

    • बाथरूम साफ करने के लिए घर पर ही क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले पानी में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं।
    • अब इस क्लीनर को थोड़े से पानी में मिलाकर पूरे बाथरूम में फैला लें।
    • इसके बाद ब्रश की मदद से टाइल्स को कम से कम 5 मिनट तक रगड़ें।
    • रगड़ने के लिए इस क्लीनर को 5 मिनट तक ऐसे ही टाइल्स पर लगा रहने दें।
    • अंत में पानी डालकर वाइपर की मदद से टाइल्स साफ कर लें।
    • इस क्लीनर के इस्तेमाल से आपका बाथरूम नए बाथरूम की तरह चमक उठेगा।

    ध्यान रखें

    • इस बाथरूम क्लीनर को बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह झाग छोड़ेगा। ऐसे में इसे बनाते समय चम्मच से घोलें ताकि झाग नीचे बैठ जाए।
    • साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस क्लीनर का इस्तेमाल करते हुए हमेशा हाथों में ग्लव्ज पहनें। दरअसल, एसिडिक होने की वजह से यह क्लीनर हाथों को नुकसान पहुंच सकता है।

    Picture Courtesy: Freepik