Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toxic Workplace: इन चार संकेतों से करें टॉक्सिक वर्क प्लेस की पहचान, वक्त रहते बदल लें अपनी नौकरी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 12:49 PM (GMT+05:30)

    Toxic Workplace इन दिनों काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग वर्क प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। अक्सर टॉक्सिक वर्क प्लेस भी लोगों को स्ट्रेस देने लगता है। ऐ ...और पढ़ें

    ये चार संकेत बताते हैं टॉक्सिक वर्क प्लेस में हैं आप
    ये चार संकेत बताते हैं टॉक्सिक वर्क प्लेस में हैं आप

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Toxic Workplace: कामकाज हमारे जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। एक अच्छा जीवन जीने में नौकरी हमारी काफी मदद करती है। हमारे पूरे दिन का ज्यादातर हिस्सा ऑफिस या हमारे कार्यक्षेत्र में ही गुजरता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आपका वर्क प्लेस ऐसा हो, जहां न सिर्फ आपको काम करने का मन करें, बल्कि ग्रोथ भी मिले। लेकिन कई बार ऑफिस का कल्चर और वर्क एंवायरमेंट हमें आगे बढ़ने का अवसर देने की बजाय तनाव देने लगता है। ऐसे में काम के कारण होने वाले स्ट्रेस का असर न सिर्फ आपकी सेहत पर पड़ता है,बल्कि इससे आपकी ग्रोथ में भी काफी मुश्किलें आने लगती हैं। अगर आपको भी अपनी वर्क प्लेस पर ये 4 संकेत नजर आ रहे हैं, तो समझ जाएं कि अब आपको जल्द से जल्द अपनी नौकरी बदल लेनी चाहिए।

    हद से ज्यादा प्रतिस्पर्धा

    खुद को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद जरूरी होती है। लेकिन कई बार हद से ज्यादा प्रतिस्पर्धा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। अगर आपके बॉस कर्मचारियों हर बात में प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित करते हैं, तो यह एक टॉक्सिक वर्क प्लेस का लक्षण है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा प्रतिस्पर्धा की वजह से लोगों में दरार आने लगती है, जिससे लोग एक-दूसरे की मदद करने के जगह उनसे दूरी बनाने लगते हैं।

    आगे बढ़ने का मौका न मिलना

    हर व्यक्ति आगे बढ़ने की ख्याहिश लिए अपने काम को लगन और मेहनत से करता है। लेकिन कई बार अच्छे काम और कड़ी मेहनत के बाद भी आपको ग्रोथ नहीं मिल पाती है। अगर आपके वर्क प्लेस में भी ऐसा ही माहौल हैं, तो आपको तुरंत अपनी नौकरी बदलने की जरूरत है। क्योंकि अगर आपकी कंपनी आपको आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रही, तो यह संकेत है कि आप एक टॉक्सिक वर्क कल्चर में काम कर रहे हैं।

    अच्छी लीडरशिप न होना

    एक दफ्तर बेहतर वर्क प्लेस तभी बन पाता है, जब वहां के कर्मचारियों को एक बेहतर लीडर शिप मिल पाती है। एक अच्छे लीडर के अंडर काम करने से उनके अनुभव से न सिर्फ आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है, बल्कि इससे आपकी ग्रोथ भी होती है। लेकिन अगर आप किसी ऐसे लीडर के साथ काम कर रहे हैं, तो काम में किसी भी तरह से आपकी मदद नहीं कर पाता है, तो आप एक गलत वर्क प्लेस में काम कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    घर पर ऑफिस का काम करना

    अगर आप एक अच्छे वर्क प्लेस में हैं, तो आपको कभी भी ऑफिस का अपना काम घर पर नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप एक टॉक्सिक वर्क कल्चर में काम कर रहे हैं, तो आपका ऑफिस तो खत्म हो जाएगा,लेकिन काम नहीं। अगर आपके सीनियर ऑफिस के बाद भी ऑफिस के काम के लिए आपको परेशान कर रहे हैं, तो आपको तुरंत अपनी नौकरी बदल लेनी चाहिए। क्योंकि काम के स्ट्रेस की वजह से आप मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik