Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Decor: छोटे से घर को सजाने और स्पेसियस दिखाने के लिए बेस्ट हैं ये मल्टीफंक्शनल फर्नीचर्स

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 10:16 AM (GMT+05:30)

    Home Decor अगर आपका घर छोटा है और आप उसके लिए फर्नीचर लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए मल्टीफंक्शनल फर्नीचर्स का ऑप्शन बेस्ट रहेगा। जो आपकी कई जरूरतें ...और पढ़ें

    Home Decor: घर को बड़ा दिखाते हैं मल्टीफंक्शनल फर्नीचर्स
    Home Decor: घर को बड़ा दिखाते हैं मल्टीफंक्शनल फर्नीचर्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Home Decor: घर सजाना एक कला है। जिसमें जगह के हिसाब से पेटिंग्स से लेकर फर्नीचर्स और लाइटिंग तक का ध्यान रखना पड़ता है और ये बेसिक चीज़ें ही घर का रौनक बढ़ाने और घटाने का काम करती हैं। बड़े घर को तो आप अपनी पसंद की चीज़ों से डेकोर कर सकते हैं लेकिन छोटे घर में पसंद से ज्यादा जरूरत का ध्यान रखना पड़ता है। वरना घर भरा-भरा सा और खराब नजर आता है। तो छोटे घर को सजाने के साथ उसे खुला-खुला दिखाने के लिए मल्टीफंक्शनल फर्नीचर का ऑप्शन है सबसे बेस्ट। तो किस तरह कर सकते हैं इसका इस्तेमाल, आइए जानते हैं।

    1. सोफा कम बेड

    छोटे घर के लिए ऐसा सोफा चुनें जिसे बेड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कंफर्टेबल होने के साथ दिखने में भी अच्छे लगते हैं। 

    2. मल्टीफंक्शनल कॉफी टेबल

    सोफे या कुर्सी के साथ लगी हुई टेबल अक्सर मैगज़ीन, न्यूजपेपर्स, किताबों, क्रीम के साथ और भी दूसरी गैर जरूरी चीज़ों से पटी रहती है। जो दिखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती, तो इसके लिए ऑप्शन है मल्टीफंक्शनल कॉफी टेबल का। जिसमें अदंर खाने बने होते हैं जिसमें आप जरूरी और गैर-जरूरी चीज़ों को स्टोर कर, टेबल को साफ-सुथरा रख सकते हैं। 

    3. स्टडी टेबल कम बुकशेल्फ

    पढ़ने या काम करने के लिए स्टडी टेबल बेस्ट होता है लेकिन इस पर भी किताबों और मैगज़ीन्स का अंबार लगा रहता है। तो इसके लिए भी अब ऐसे टेबल मार्केट में अवेलेबल हैं जिनमें अंदर की ओर स्टोरेज़ होते हैं जिसमें आप जरूरत का सामान रख सकते हैं। टेबल के साथ घर भी साफ और खुला नजर आएगा।

    4. ब्राइट कलर करें अवॉयड

    छोटे घर के लिए लाइट कलर के फर्नीचर्स चुनकर आप उसे बड़ा दिखा सकती हैं। लाइट ग्रीन, ग्रे और ब्राउन कलर्स फर्नीचर में अच्छे दिखते हैं। 

    5. साइड टेबल विद स्टोरेज

    पानी की बॉटल रखने के लिए, फोन चार्ज करने के लिए या और छोटी-मोटी चीज़ों को रखने के लिए सिंपल टेबल की जगह स्टोरेज़ वाला टेबल चुनें। जिससे चीज़ों को संभालकर रखा जा सकता है और इससे घर भी अच्छा दिखेगा।

    Pic credit- pexels

    खबरें और भी