Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gardening TIps: इन चीज़ों की मदद से घर में ही तैयार कर सकते हैं पौधों के लिए अच्छी खाद

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 01:49 PM (IST)

    Gardening TIps आप हम आपको गॉर्डन में पौधों के हेल्दी ग्रोथ के लिए खाद बनाने के ऐसे ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं जो आम नहीं हैं। लेकिन यकीन मानिए य ...और पढ़ें

    Gardening TIps: पौधों के लिए खाद के ऑप्शन
    Gardening TIps: पौधों के लिए खाद के ऑप्शन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कI Gardening TIps: पौधों की अच्छी और हेल्दी ग्रोथ के लिए सही समय पर उनके बीजारोपण से लेकर सही मात्रा में पानी देना, समय-समय पर कंटाई-छंटाई के साथ खाद देना भी जरूरी स्टेप्स में से एक है। तो घर में किन चीज़ों की मदद से आप पौधों के लिए खाद तैयार कर सकते हैं, आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। इसमें कई सारी ऐसी चीज़ें भी शामिल हैं जिन्हें आप अक्सर इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं लेकिन असल में वो बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

    पालतू जानवरों का वेस्ट

    गाय, बकरी, खरगोश, मुर्गी जैसे शाकाहारी जानवरों के वेस्ट का इस्तेमाल आप पौधों के लिए खाद बनाने में कर सकते हैं। लेकिन वहीं मांसाहारी जानवरों जैसे- कुत्ते, बिल्ली का वेस्ट बिल्कुल भी इस चीज़ के लिए इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसमें कई ऐसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं जो पूरी फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शाकाहारी जानवरों के वेस्ट में नाइट्रोजन और भी कई जरूरी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पौधों को जरूरी मात्रा में न्यूट्रिशन प्रदान करते हैं।

    टी-बैग्स

    चाय की पत्तियां खाद के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं। इनमें जरूरी मात्रा में नाइट्रोजन, टैनिक एसिड मौजूद होते हैं जो मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने का काम करते हैं। मिट्टी को जितनी अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं पौधे उतने ही हेल्दी रहते हैं। तो अगली बार चाय पीने के बाद इसके बैग्स को फेंकने की जगह उसके अंदर की चायपत्ती को खाद के लिए इस्तेमाल करें।

    पुराने कपड़े

    पॉलिएस्टर, नायलॉन, रेयान, स्पैन्डेक्स, विस्कोस और ऐक्रेलिक यार्न मानव निर्मित फाइबर हैं और खाद बनाने के लिए सही नहीं। बल्कि पौधों और जानवरों से प्राप्त प्राकृतिक फाइबर, जैसे- ऊन, कपास, हैंप, रेशम, लिनन खाद बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बस इनका प्रोसेस थोड़ा धीमा होता है। लेकिन हां, खाद बनाने के लिए इस ऑप्शन को बाद में ही रखें। बेहतर होगा पुराने कपड़ों से आप डोरमेट, कॉरपेट और तकिए का कवर बनाने के बारे में पहले सोचें।

    खबरें और भी

    घासफूस

    लॉन में जमी घास को निकालकर फेंकने के बजाय किसी गमले में इन्हें इकट्ठा करते जाएं। कुछ समय बाद इनसे बहुत ही अच्छी खाद तैयार हो जाएगी। घास में पानी की अच्छी-खास मात्रा होती है साथ ही नाइट्रोजन भी। तो फिर फेंकना क्यों...पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए इसका इस्तेमाल करें।