विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं गोवा की Sadhvi Satish Sail? जिनके सिर सजा ‘मिस इंडिया 2026’ का चमचमाता ताज

Published: Sun, 19 Apr 2026 11:03 AM (IST)

गोवा की Sadhvi Satish Sail ने मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया।

साध्वी सतीश सेल के सिर सजा मिस इंडिया 2026 का ताज (Picture Courtesy: missindiaorg)

साध्वी सतीश सेल के सिर सजा मिस इंडिया 2026 का ताज (Picture Courtesy: missindiaorg)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की खूबसूरती और प्रतिभा का सबसे प्रतिष्ठित मंच, मिस इंडिया का 61वां संस्करण एक ऐतिहासिक रात के साथ पूरा हुआ। 18 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में एक नया नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। 

गोवा का प्रतिनिधित्व कर रही साध्वी सतीश सेल ने मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया। साध्वी को मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने ताज पहनाया। अब वह मिस वर्ल्ड 2027 के मंच पर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। वहीं महाराष्ट्र की राजनंदनी पवार मिस इंडिया 2026 फर्स्ट रनर-अप बनीं।

Miss India 2026 (1)

(Picture Courtesy: missindiaorg)

यह रात सितारों से सजी थी, जिसकी मेजबानी मनीष पॉल और सारा-जेन डियास ने की, जबकि ईशान खट्टर के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कौन हैं साध्वी सतीश सेल?

गोवा से ताल्लुक रखने वाली साध्वी सतीश सेल न केवल एक मॉडल हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया है और कई नामी ब्रांड्स के ऐड्स का चेहरा रही हैं। उनकी पहचान सिर्फ ग्लैमर की दुनिया तक ही सीमित नहीं है; वह कंस्ट्रक्शन एंड डेवलप्मेंट के क्षेत्र में एक कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं।

अपनी इस बड़ी जीत के बाद साध्वी ने बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि दोस्ती और सभी के साथ मिलकर विकास की एक यात्रा थी। उन्होंने अपनी सभी साथी प्रतिभागियों को विजेता बताते हुए कहा कि उन सभी का एक ही लक्ष्य है और वह है वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करना।

Sadhwi Sail

(Picture Courtesy: missindiaorg)

फिनाले में कैसा था साध्वी का लुक?

ग्रैंड फिनाले की रात साध्वी सतीश सेल ने अपने आउटफिट और अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शानदार रात के लिए साध्वी एक सिल्वर और ब्लैक मोनोक्रोमैटिक गाउन के साथ एक बोल्ड स्टेटमेंट में नजर आईं।

उनका गाउन आर्किटेक्चरल और थोड़ा एजी था। इसमें डार्क बेस लेयर के ऊपर सिल्वर टोन वाले मेटैलिक बीडवर्क का इस्तेमाल किया गया था, जो एक शानदार इल्यूजन इफेक्ट पैदा कर रहा था। गाउन पर बने पैटर्न बोल्ड और ज्योमेट्रिक थे, जो उन्हें भीड़ से अलग बना रहे थे। हाई-नेक और स्लीवलेस कट ने उनके कंधों और शानदार पोस्चर को पूरी तरह उभारा।

साध्वी ने अपने बालों के लिए एक स्लीक और पॉलिश्ड बन चुना। इस हेयरस्टाइल की वजह से उनके हाई-नेक गाउन की बारीकियां और डिजाइन उभर कर सामने आ रहे थे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

जजों का पैनल और सितारों की मौजूदगी

मिस इंडिया 2026 के फिनाले में जजों के पैनल में मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और अभिनेत्री-डांसर लॉरेन गॉटलिब जैसे दिग्गज शामिल थे। इस शाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मिस इंडिया केवल बाहरी सुंदरता का पैमाना नहीं, बल्कि बुद्धिमानी और लीडरशीप का भी उत्सव है, जिसका प्रतिनिधित्व अब गोवा की साध्वी सतीश सेल करेंगी।