Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ माफी नहीं, आपका 'सॉरी' बताता है आप कैसे इंसान हैं! जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजी

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 13 May 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

    गलती ना होने पर भी सॉरी कहना शिष्टता नहीं, आपके व्यक्तित्व की ही कई कमजोर कड़ियों को दर्शाता है। ...और पढ़ें

    बेवजह सॉरी बोलने का आपकी पर्सनैलिटी पर असर (Picture Credit- AI Generated)

    बेवजह सॉरी बोलने का आपकी पर्सनैलिटी पर असर (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बोलने से पहले, सवाल पूछने या बाउंड्री तय करने जैसी बातों के लिए भी सॉरी बोलते हैं तो यह विनम्रता नहीं, कमजोरी की निशानी है। इस आर्टिकल में हम सॉरी कहने के पीछे छिपी सोच और इसके नुकसानों के बारे में जानेंगे।

    गलती के बिना भी माफी की पहल क्यों करते हैं?

    • परवरिश का प्रभाव: अगर बचपन में छोटी गलती की भी बड़ी सजा मिलती हो तो एडल्टहुड में भी उसका प्रभाव खत्म नहीं होता। इतना ही नहीं बचपन में इमोशन को एक्सप्रेस ना कर पाने की आाजादी और हर वक्त अच्छा बच्चा बनकर रहने का दबाव, बड़े होने पर आपकी पर्सनैलिटी का ही हिस्सा बन जाता है।
    • विवाद नहीं चाहते: कई लोग इस डर से भी पहले सॉरी बोल देते हैं कि उन्हें विवाद या बहस से डर लगता है। इससे उन्हें रिजेक्ट होने या जज किए जाने के डर से भी छुटकारा मिल जाता है।
    • खुद को कमतर मानना: बोलने से पहले या बैठने से पहले भी सॉरी कह देना यह दर्शाता है कि आप अपने आपको ही वैल्यू नहीं करते। अपनी जरूरतों को पहले रखने से घबराते हैं।

    ये नुकसान उठाने पड़ सकते हैं

    बात असरदार नहीं रह जाती

    अगर बातचीत से पहले ही आप सॉरी कह रहे हैं, जबकि आपकी कोई गलती नहीं तो मीटिंग या पब्लिक स्पीकिंग में आपकी बातों का वजन कम हो जाएगा।

    आपको सीरियसली नहीं लिया जाएगा

    लोग यही सोचते रहेंगे कि आप हमेशा ही गलती करते रहते हैं और आपको सीरियसली नहीं लेंगे। ऑफिस या फिर रिलेशनशिप में इस तरह का व्यवहार गंभीर परिणाम दे सकती है।

    बोझ तले दबे रहेंगे

    हर समय गिल्ट का बोझ लिए घूमना आपको अंदर से खालीपन, एंग्जाइटी दे सकता है और आत्मविश्वास में कमी ला सकता है।

    इस तरह बाहर आएं सॉरी के इस लूप से

    • सॉरी बोलने से पहले कुछ सेकंड का पॉज लें
    • माफी के साथ ऐसे वाक्य का प्रयोग करें जो आपके कॉन्फिडेंस को दिखाए
    • अपनी सॉरी का हिसाब-किताब रखें और आप दिन में कितनी बार सॉरी बोलते हैं उसे नोट करें
    • अपने इस व्यवहार के लिए खुद से सवाल करें और जवाब तलाशें