Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pet Health Care: महंगा पेट फूड नहीं कर पा रहे हैं अफोर्ड, तो इन चीज़ों से भी रख सकते हैं अपने पेट्स को हेल्दी

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 11:44 AM (GMT+05:30)

    Pet Health Care घर में पालतू जानवरों की उसी तरह केयर करनी पड़ती है जैसे घर में छोटे बच्चों की। देखरेख में अनदेखी कर सकती है उनकी सेहत खराब। पालतू जानव ...और पढ़ें

    Pet Health Care: अपने पालतू जानवरों का ऐसे रखें ख्याल
    Pet Health Care: अपने पालतू जानवरों का ऐसे रखें ख्याल

    HighLights

    1. पालतू जानवरों को भी होती है छोटे बच्चों जैसी देखरेख की जरूरत।
    2. पालतू जानवरों के खानपान पर रखें खासतौर से नजर।
    3. सुपरफूड्स जो आपके साथ आपके पेट्स के लिए भी हैं हेल्दी।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pet Health Care: अगर घर में पेट्स हैं, तो आप समझ ही सकते हैं इन्हें कितनी अटेंशन और देखरेख की जरूरत होती है। बदलते मौसम में इनके भी खानपान और रूटीन पर ध्यान देना चाहिए। मार्केट में पेट्स के लिए कई तरह के फूड्स आते हैं, जो उनके लिए जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं, लेकिन पेट पेरेंट्स के लिए कई बार इन महंगे फूड्स को अफोर्ड कर पाना मुश्किल होता है, ऐसे में वो उन सारी चीज़ों को अपने डॉग्स और कैट भी खिलाने लगते हैं, जो वो खुद खाते हैं। इनमें से कुछ चीज़ें तो हेल्दी होती हैं, लेकिन कुछ चीज़ें नुकसानदायक, तो अगर आप भी इन्हें घर का ही खाना खिलाना चाहते हैं, तो जान लें उनके लिए क्या चीज़ें हैं हेल्दी।   

    सोयाबीन में है प्रोटीन

    सोयबानी प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो आपके साथ ही आपके पालतू जानवरों के लिए हेल्दी होता है। सोयबीन बड़ी को पानी में भिगोकर या इन्हें दूसरी चीज़ों जैसे पनीर, रोटी में मिलाकर हल्का पकाकर डॉग को दे सकते हैं। सोयाबीन में मीट से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। अगर आप अपने डॉगी के लिए चिकेन, मीट या बाजार से पैकिंग वाले फूड नहीं खरीद सकते, तो उन्हें ये ऑप्शन दें।

    पेट्स को देना हो नॉन वेज

    अपने पालतू जानवर को हेल्दी रखने के लिए उबला हुआ चिकेन भी दे सकते हैं। जो उनके लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति करेगा। इसके अलावा चिकेन सूप, चिकेन बोन राइस भी दे सकते हैं। लेकिन उन्हें नॉन-वेज की हड्डी न दें। क्योंकि हड्डी उनके गले में फंस सकती है।

    डेयरी प्रोडक्ट्स

    अपने पालतू को चीज़ या पनीर भी खाने में दे सकते हैं। जो पेट्स के लिए फायदेमंद होता है। इनमें अच्छी-खासी मात्रा में प्रोटीन के साथ कैल्शियम पाया जाता है, जो सिर्फ आपकी हड्डियों को ही मजबूत नहीं बनाता, बल्कि आपके डॉगी की भी हड्डियों को हेल्दी रखता है साथ ही कई सारी बीमारियों से भी दूर। दूसरा यह आसानी से पच भी जाता है। आप उन्हें कच्चा या पका पनीर खाने में दे सकते हैं। 

    खबरें और भी

    खिलाएं योगर्ट भी

    योगर्ट सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी सुपरफूड है। आपको बता दें कि योगर्ट और दही दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। स्वाद के साथ इन्हें बनाने का प्रोसेस भी अलग होता है, लेकिन हां दोनों को दूध से ही बनाया जाता है। योगर्ट में बहुत ही ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम मौजूद होते हैं। जिससे पेट्स का डाइजेशन सही रहता है।

    दही और चावल

    छोटे पालतू जानवरों को आप दही-चावल भी खाने में दे सकते हैं। चाहें तो इसमें नॉन-वेज के छोटे-छोटे पीसेज भी डाल सकते हैं। ये भी उनकी हेल्थ के लिए अच्छा होता है। हां, लेकिन ठंड से ये खाने को न दें। 

    जरूर दें ओटमील

    ओटमील का सेवन भी पेट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बता दें कि इसमें फाइबर, प्रोटीन और बहुत सारे विटामिन और मिनरल होते हैं, जो आपके पेट्स को हेल्दी रखते हैं। ओटमील को थोड़े से गर्म पानी में मिलाकर उन्हें खिलाया जा सकता है। इसे सुबह या शाम के समय खिलाएं। बस अच्छी तरह से ध्यान रखें कि आप उसे ज्यादा मात्रा में न दें। अगर आपके पालतू को लैक्टोज इंटॉलरेंस है, तो ओटमील को केवल गर्म पानी के साथ मिलाकर दे सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- सर्दियों के मौसम में ऐसे रखें अपने पालतू जानवरों का ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik