आपके गुलाब के पौधे पर भी आना बंद हो गए हैं फूल? इन आसान टिप्स से फिर फूलों से भर जाएगा गमला
कई बार पूरी देखभाल के बाद भी गुलाब के पौधे में फूल आने बंद हो जाते हैं। इस समस्या को दूर में गार्डनिंग के कुछ टिप्स काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें
-1780982266114_m.webp)
गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)
HighLights
सही समय पर प्रूनिंग से पौधे को नई ऊर्जा मिलती है
पोटेशियम और फॉस्फोरस युक्त खाद फूलों को बढ़ाती है
पर्याप्त धूप और संतुलित पानी फूलों के लिए महत्वपूर्ण है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुलाब का फूल इतना खूबसूरत होता है कि हर कोई अपने गार्डन में इसका पौधा लगाना चाहता है। हालांकि, कई बार गुलाब के पौधे की पूरी देखभाल करने के बावजूद उस पर फूल आने बंद हो जाते हैं या बहुत छोटे साइज के फूल आते हैं।
अगर आपका गुलाब के पौधे पर भी कम फूल आ रहे हैं या उनका साइज छोटा हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टिप्स आजमाकर आप अपने गुलाब के पौधे को फिर से फूलों से भर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये टिप्स।
सही प्रूनिंग है सबसे जरूरी
गुलाब के पौधे में ज्यादा और बड़े फूल पाने के लिए समय-समय पर उसकी प्रूनिंग यानी छंटाई करना बेहद जरूरी है। जब पौधे की डालियां पुरानी या सूखी हो जाती हैं, तो वे पौधे के पोषण को सोखती रहती हैं, जिससे नई कलियां नहीं बन पातीं। साथ ही, पौधे में जो डालियां सूख चुकी हैं या जिन पर काले धब्बे आ गए हैं, उन्हें भी 45 डिग्री के एंगल से काट दें।
इसके अलावा, जब कोई फूल सूख जाए, तो उसके नीचे मौजूद तीन या पांच पत्तियों सहित उस टहनी को काट दें। इससे पौधे की एनर्जी बचेगी और वहां नई और मजबूद टहनी भी आएगी, जिनमें बड़े आकार के फूल खिलेंगे।
खबरें और भी
-1780982230464.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
पोटेशियम और फॉस्फोरस से भरपूर खाद
गुलाब के पौधे को सही पोषण की जरूरत होती है। अगर सही पोषण नहीं दिया जाए, तो फूलों का आकार छोटा होना या फूल न आने की समस्या होने लगती है। अक्सर लोग खाद तो डालते हैं, जिससे पत्तियां खूब आती हैं, लेकिन फूल नहीं आते।
इसलिए सही खाद देना जरूरी है। महीने में एक बार गोबर की खाद दें और पोटेशियम और फॉस्फोरस के लिए केले के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर मिट्टी में मिलाएं या केले के छिलकों को पानी में 2-3 दिन भिगोकर उस पानी को पौधे में डालें।
साथ ही, गुलाब के पौधे को एसिडिक मिट्टी पसंद है। इसके लिए आप इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर और सुखाकर मिट्टी में डालें।
धूप और पानी का सही बैलेंस
गुलाब को फलने-फूलने के लिए भरपूर मात्रा में धूप की जरूरत होती है। इसलिए अपने पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे रोज कम से कम 5-6 घंटे सीधी धूप जरूर मिले। इससे पौधे पर कलियां जल्दी आएंगी। साथ ही, गुलाब के पौधे की मिट्टी में नमी होनी चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा पानी नहीं। गमले में तब पानी दें, जब ऊपर की 1-2 इंच की मिट्टी सूखी हो। गमले का ड्रेनेज सिस्टम भी अच्छा होना चाहिए, ताकि एक्स्ट्रा पानी निल जाए, वरना जड़े सड़ने लगती हैं।