विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहुत रहस्यमयी है अरुणाचल प्रदेश का 'चाम नृत्य', बौद्ध भिक्षु मुखौटा पहनकर करते हैं देवताओं और राक्षसों का युद्ध

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 10:15 AM (IST)

अरुणाचल प्रदेश का चाम नृत्य बौद्ध धर्म के भिक्षुओं से नाता रखता है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है।

बौद्ध धर्म में खास महत्व रखता है चाम नृत्य (AI Generated Image)

बौद्ध धर्म में खास महत्व रखता है चाम नृत्य (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश का नाम सुनकर दिमाग में सबसे पहले वहां की खूबसूरत वादियों की तस्वीर आती है, लेकिन क्या आप वहां के लोक नृत्य चाम ते बारे में जानते हैं? ये नृत्य बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा है, जिसे एक खास मुखौटा पहनकर किया जाता है। 

ये नृत्य काफी दिलचस्प होता है, जिसमें बौद्ध भिक्षु मुखौटा पहनकर देवता और राक्षस की भूमिका निभाते हुए डांस करते हैं। हालांकि, इसका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना नहीं होता। इस नृत्य के पीछे एक बहुत दिलचस्प कहानी है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानें क्या है चाम नृत्य की कहानी।   

कैसे हुई चाम नृत्य की शुरुआत?

इस नृत्य का इतिहास तंत्र साधना और बौद्ध धर्म से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इस नृत्य की शुरुआत 8वीं शताब्दी के अंत में पद्मसंभव ने की थी। कहा जाता है कि जब तिब्बत के राजा ट्रिसान्ग देत्सेन ने सैमये मठ को बनवाने की कोशिश की, तो बुरी आत्माओं और शक्तियों ने उसमें कई मुसीबतें खड़ी कीं। तब राजा ने गुरु पद्मसंभव को आमंत्रित किया। 

गुरु पद्मसंभव ने उस धरती को शुद्ध करने और बुरी शक्तियों का नाश करने के लिए एक खास तांत्रिक नृत्य किया। माना जाता है कि समय के साथ यही तांत्रिक नृत्य चाम नृत्य बना और बौद्ध धर्म की एक खास परंपरा बन गया। 

क्यों किया जाता हैचाम नृत्य?

चाम नृत्य बुराई पर अच्छाई की जीत और बुरी शक्तियों के अंत के प्रतीक के रूप में किया जाता है। माना जाता है कि इस नृत्य तो करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और वो जगह शुद्ध होती है। ये नृत्य मनोरंजन से ज्यादा लोगों के कल्याण के लिए किया जाता है। इस नृत्य को बौद्ध धर्म के देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, ताकि समाज में खुशहाली बनी रहे।  

कैसे किया जाता है चाम नृत्य?

चाम दूसरे लोक नृत्यों से काफी अलग है। इसमें बॉडी मूवमेंट से ज्यादा मेडिटेशन, हाथों की मुद्राओं और धार्मिक अनुष्ठानों पर ध्यान दिया जाता है। इस नृत्य को बौद्ध भिक्षु ही करते हैं और इससे पहले वो काफी ध्यान और प्रार्थना करते हैं, जिससे बौद्ध देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। 

इस नृत्य के लिए बौद्ध भिक्षु रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और देवताओं, राक्षसों या जानवरों का मुखौटा लगाते हैं। इस नृत्य के दौरान भिक्षु देवताओं और राक्षसों के रूप में आमने-सामने आते हैं और उनके बीच के युद्ध को नृत्य के जरिए दिखाते हैं। इस नृत्य के दौरान ये मुखौटा पहने भिक्षु कोई साधारण व्यक्ति नहीं रहते, बल्कि वे देवता या दानव ही माने जाते हैं।