विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कान्हा के स्वागत में नहीं आएगी कोई कमी, घर की चीजों से ऐसे बनाएं जन्माष्टमी की स्पेशल झांकी

Published: Tue, 01 Sep 2026 03:30 PM (IST)

कान्हा जी की सुंदर झांकी घर पर बहुत कम बजट में ही बनाई जा सकती है।

जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण झांकी बनाने के DIY टिप्स (Image Source: AI Generated)

जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण झांकी बनाने के DIY टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी पर सिर्फ मंदिरों में ही भगवान कृष्ण की बड़ी-बड़ी झांकियां नहीं सजती, लोग घरों में भी छोटी झांकियां सजाकर त्योहार मनाते हैं। अगर अपके घर में भी जन्माष्टमी धूम-धाम से मनाई जाती है और आप झांकी सजाने के लिए बाहर से महंगे समान खरीद रहे हैं तो बता दें कि घर पर ही इसे बहुत कम सामान के साथ सजा सकता हैं। 

जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण झांकी बनाने के DIY टिप्स 

भगवान कृष्ण की छोटी झांकी बनाने के लिए घर में ही रखे पुराने दुपट्टे, रंग-बिरंगे रिबन, मोटे धागों और आइसक्रीम स्टिक्स को इस्तेमाल किया जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने के टिप्स: 

पुराने दुपट्टे से बैकग्राउंड 

घर में मंदिर से अलग कहीं झांकी बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लोए घर में रखे पुराने दुपट्टे काम में लाएं। लाल, गुलाबी और पीले दुपट्टे की चुन्नटे बनाकर दीवार पर पीछे बैकग्राउंड बनाएं। आप चाहे तो तीनों दुपट्टों को एक साथ स्टिच कर उसमें ड्रेप बनाएं या फिर अलग-अलग दुपट्टों को को बीच में रिबन से बांध दें।  

मोर पंख से फेस्टिव टच 

जन्माष्टमी पर सजावट हो और उसमें मोर पंख न हो तो सजावट अधूरी लगती है। 3-4 मोरपंखों को एक साथ जोड़कर झूले के पीछे ऊपर सिंहासन की तरह लगा दें। इसके अलावा, दुपट्टे के बीच में रिबन बांधते हुए मोर पंख को उसके सेंटर में लगा सकते सकते हैं। 

मटकी की डेकोरेशन 

मटकी पर रंगों से फूलों की डिजाइन बनाकर उसपर छोटे-छोटे मोतियों और सीधों से सजावट करें। असली फूलों की फूलों और पंखुड़ियों को भी गोंद से चिपका सकते हैं। साथ ही, गोटपट्टी और रुई की मदद से भी बहुत सुंदर मटकी सजाई जा सकती है। 

आइसक्रीम स्टिक्स से झूला 

अगर आप कान्हा जी का नया झूला लेने की सोच रहे हैं तो क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए। इसके लिए 30-40 आइसक्रीम स्टिक्स, रंग-बिरंगे रिबन, स्टोन्स और मोती की जरूरत पड़ेगी। इन स्टिक्स को आपस में जोड़कर झूला तैयार कर लें और उसपर स्टोन्स के साथ मोती लगाकर रिबन ग्लू से चिपका दें। 

लकड़ी की टोकरी से झूला बनाएं 

आइसक्रीम स्टिक्स के अलावा लकड़ी की छोटी सी टोकरी भी झूले या सिंहासन का काम कर सकती है। टोकरी के अंदर रूई और पंखुड़ियों से बेस तैयार करने के बाद उसके हैंडल पर फूलों को लगा दें।