Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किचन में रखी 7 चीजों को समय-समय पर बदलना है जरूरी, नहीं तो हो जाएंगे आप बीमार

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:53 AM (IST)

    किचन में खाना बनाने के लिए हम कितनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ चीजों को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए (Kitchen C ...और पढ़ें

    किचन में समय-समय पर बदलते रहें ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
    किचन में समय-समय पर बदलते रहें ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. किचन को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है।
    2. किचन में इस्तेमाल में आने वाली कुछ चीजों को समय-समय पर बदलना चाहिए।
    3. कटिंग बोर्ड, किचन टावल जैसी कई चीजे हैं, जिन्हें बदलते रहना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kitchen Cleaning Tips: किचन हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। खाने-पीने की चीजों को बनाने से लेकर उन्हें स्टोर करने तक, ये सभी चीजें रसोई में ही होती हैं। इसलिए किचन को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। ऐसा न करने पर बीमारी फैलाने वाले कीटाणु और कीड़े-मकौड़े पनपने लगते हैं। इसलिए किचन का साफ होना बेहद जरूरी है।

    यहां सफाई से मतलब सिर्फ फर्श या काउंटर से नहीं है, बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भी है। खाना बनाने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से कुछ लंबे समय तक चलते हैं, लेकिन कुछ चीजों को समय-समय पर बदलना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं चीजों को बारे में जानेंगे, जिन्हें एक नियमित समय के बाद बदल लेने में ही भलाई है। आइए जानें।

    • किचन स्पंज- किचन स्पंज गंदगी और बैक्टीरिया को जल्दी से समेटता है। इसलिए हर 1-2 सप्ताह में स्पंज को बदलना चाहिए, क्योंकि गंदा और पुराना स्पंज आपके खाना पकाने के उपकरण को संक्रमित कर सकता है। साथ ही, ये हमेशा गीला रहता है, जिसके कारण इससमें आसानी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: छुड़ाए नहीं छूट रहे बाथरूम के जिद्दी दाग, तो इन तरीकों से मिनटों में हो जाएंगे टाइल्स और फर्श साफ

    • किचन टावेल- किचन टावेल का नियमित उपयोग खाने के बचे हुए अंश और गंदगी को समेटने के लिए किया जाता है। इन्हें हर 1-2 दिन में धोना चाहिए और पुराना होने पर बदलना चाहिए।
    • कटिंग बोर्ड- कटिंग बोर्ड को समय-समय पर बदलना आवश्यक है, खासकर तब, जन इसमें खरोंच या दरारें आ गई हों। दरारें और खरोंच के बीच बैक्टीरिया या छोटे कीड़े अपना घर बना सकते हैं।
    • कुकवेयर- पुराने और घिसे हुए कुकवेयर, जैसे पैन और अन्य बर्तन को बदलना चाहिए। नॉन-स्टिक कोटिंग का उखड़ना या स्क्रैच होना खाना पकाने की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए इन्हें समय-समय पर बदल लें।
    • सिलिकॉन स्पैटुला- सिलिकॉन स्पैटुला का लगातार इस्तेमाल उनके घिसने और टूटने का कारण बन सकता है। इसलिए जब स्पैटुला घिस जाता है, तो उसे बदलना चाहिए।
    • मसाले- रसोई में मसालों को भी समय-समय पर बदलना चाहिए, क्योंकि पुराने मसाले अपनी ताजगी, स्वाद और पोषक तत्व खो देते हैं, जिससे भोजन की गुणवत्ता और स्वाद प्रभावित हो सकती है।
    • किचन का कूड़ेदान- किचन के कचरे के बिन को हर कुछ महीनों में बदलना चाहिए या एक दो दिन में अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: टपट पूरा होगा किचन का काम, अगर इन Gadgets को बना लिया रसोई का हिस्सा

    खबरें और भी