क्या अचानक मुरझाने लगी है तुलसी? इन आसान गार्डनिंग ट्रिक्स से फिर से जल्द ही हरा-भरा हो जाएगा पौधा
तुलसी का पौधा सूखने या पत्तियां पीली पड़ने पर चिंता न करें। कुछ आसान उपायों से आप इसे फिर से हरा-भरा बना सकते हैं।
-1783163858464_m.webp)
क्या सूखने लगा है आपकी तुलसी का पौधा? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी का पौधा अपने धार्मिक महत्व और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए हर कोई इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाता है और पूरी देखभाल करता है। हालांकि, कई बार पूरी देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा सूखने लगता है।
अगर आपका तुलसी का पौधा भी सूख रहा है या उसकी पत्तियां पीली होकर झड़ रही हैं, तो घबराइए मत। कुछ बहुत ही आसान उपायों से आप अपने तुलसी के पौधे को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये तरीके।
मंजरी को समय पर हटाएं
तुलसी के पौधे के सूखने का सबसे बड़ा कारण है उस पर बहुत ज्यादा मंजरी आना। जब पौधे पर मंजरी आने लगती है, तो पौधा अपनी पूरी एनर्जी उन बीजों को पकाने में लगा देता। इससे नई पत्तियां उगना बंद हो जाती हैं और पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है। इसलिए जैसे ही पौधे पर हरी मंजरी दिखा दे, उसे कैंची से काटकर हटा दें। मंजरी हटने से पौधे पर नई पत्तियां आती हैं और पौधा हरा-भरा रहता है।
ज्यादा पानी और फंगस
तुलसी के पौधे को अक्सर लोग जल देने के लिए बड़े लोटे से भरकर पानी डाल देते हैं। अगर पौधे की मिट्टी ज्यादा गीली हो जाए, तो जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा सूखने लग जाता है। ज्यादा पानी की वजह से जड़ों में फंगस लग जाती है, जो पौधे को सुखा देता है।
इसलिए पौधे के नीचे ड्रेनेज होल चेक करें कि वह खुला है या नहीं और पौधे को तभी पानी दें, जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी हो। साथ ही, फंगस से बचाने के लिए गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करके उसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर और नीम की खली मिला दें।
सही धूप भी है जरूरी
तुलसी के पौधे को रोजाना 4-5 घंटे की सीधी धूप चाहिए। अगर पौधा किसी छायादार जगह पर रखा है या उसे सीधी धूप नहीं मिल रही है, तो इस वजह से भी पौधा सूखने लग जाता है।
कीड़ों से सुरक्षा
कई बार तुलसी की पत्तियों पर छोटे-छोटे सफेद कीड़े लग जाते हैं। ये कीड़े पौधे का रस चूस लेते हैं, जिससे पौधा अचानक सूखने लगता है। इनसे बचने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच नीम का तेल मिलाएं और इसे पौधे की पत्तियों और टहनियों पर स्प्रे करें।
खास है जरूरी
महीने में एक बार पौधे की जड़ों में वर्मीकम्पोस्ट खाद जरूर डालें। इससे मिट्टी उपाजऊ रहती है और पौधे को जरूरी पोषण मिलते हैं, जो उसकी ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।
