Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 तरह के लोगों से दूरी बनाने में ही है भलाई, 'दीमक' की तरह खा जाते हैं आपकी खुशियां

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:15 AM (GMT+05:30)

    आज 20 मार्च को दुनियाभर में International Day of Happiness यानी अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जा रहा है। ...और पढ़ें

    खुश रहना कोई रॉकेट साइंस नहीं, बस इन 5 तरह के लोगों से बना लें दूरी (Image Source: AI-Generated)

    खुश रहना कोई रॉकेट साइंस नहीं, बस इन 5 तरह के लोगों से बना लें दूरी (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं। खुशी के लिए हम पैसे कमाते हैं, घूमने जाते हैं और अपनी पसंद की चीजें खरीदते हैं, लेकिन कई बार सब कुछ होने के बावजूद हम अंदर से खुश महसूस नहीं करते।

    क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? इसकी एक बड़ी वजह वो लोग हो सकते हैं जिनके साथ हम अपना दिन बिताते हैं। हमारे आस-पास कुछ ऐसे 'टॉक्सिक' लोग होते हैं जो दीमक की तरह चुपचाप हमारी मानसिक शांति और खुशी को चाट जाते हैं।

    अगर आप सच में खुश रहना चाहते हैं, तो इस हैप्पीनेस डे (International Day of Happiness) पर खुद से एक वादा करें और इन 5 तरह के लोगों से तुरंत दूरी बना लें। 

    Toxic personality types

    (Image Source: AI-Generated) 

    हमेशा रोने और शिकायत करने वाले लोग

    ये वो लोग हैं जिन्हें जिंदगी में कभी कुछ अच्छा नजर नहीं आता। अगर मौसम अच्छा है, तो ये गर्मी की शिकायत करेंगे। अगर इन्हें कोई अच्छी जॉब मिल जाए, तो ये बॉस की बुराई करेंगे। इनका नजरिया इतना नेगेटिव होता है कि इनके साथ बैठकर आपका मूड भी खराब हो जाता है। ऐसे लोग आपकी पॉजिटिव एनर्जी को सोख लेते हैं। इनसे दूरी बनाने में ही आपकी भलाई है।

    सिर्फ 'अपना मतलब' निकालने वाले लोग

    "अरे यार, बहुत दिन हो गए मिले हुए, चलो मिलते हैं। वैसे मुझे तुमसे एक छोटा-सा काम भी था..." क्या आपके सर्कल में भी ऐसे लोग हैं? ये वो लोग हैं जो आपको सिर्फ तब याद करते हैं जब उन्हें आपसे कोई मदद चाहिए होती है या कोई काम निकालना होता है। काम पूरा होते ही ये गायब हो जाते हैं। ऐसे स्वार्थी लोग आपके सच्चे दोस्त कभी नहीं हो सकते।

    खबरें और भी

    दूसरों की चुगली करने वाले

    जो इंसान आपके साथ बैठकर मजे लेकर दूसरों की बुराई कर रहा है, इस बात की 100% गारंटी है कि वो दूसरों के सामने आपकी भी बुराई करता होगा। ऐसे लोगों का कोई ईमान नहीं होता। ये लोग सिर्फ मनगढ़ंत बातें बनाकर रिश्ते खराब करने का काम करते हैं। अपनी मानसिक शांति के लिए ऐसे लोगों से दो कदम दूर ही रहें।

    toxic people

    (Image Source: AI-Generated) 

    आपकी तरक्की और खुशी से जलने वाले

    सच्चा दोस्त वो है जो आपकी खुशी में ताली बजाए, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपके मुंह पर तो मीठे बनते हैं, लेकिन आपकी तरक्की देखकर अंदर ही अंदर जलते हैं। आप कोई नई गाड़ी लें या आपका प्रमोशन हो जाए, ये आपको बधाई तो देंगे लेकिन इनकी आंखों और बातों में आपको एक अजीब-सी जलन साफ नजर आएगी। ऐसे ईर्ष्यालु लोग कभी आपका भला नहीं चाह सकते।

    आपको हमेशा नीचा दिखाने वाले

    "ये तुमसे नहीं हो पाएगा", "ये रिस्क मत लो, तुम फेल हो जाओगे", "तुम्हारे बस की बात नहीं है"। ये लोग आपके सपनों और हौसलों के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। आप जब भी कुछ नया और अच्छा करने की सोचेंगे, ये अपनी बातों से आपको डरा देंगे और आपका आत्मविश्वास तोड़ देंगे। खुद पर भरोसा रखें और ऐसे लोगों की बातों को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दें।

    यह भी पढ़ें- आपके आस-पास भी हैं बात-बात पर खुद को 'बेचारा' दिखाने वाले लोग? इन 5 तरीकों से करें हैंडल

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं पाल रहे 'आस्तीन का सांप'? नकली दोस्तों की 5 तरीकों से करें पहचान