विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्लैट की छोटी सी बालकनी भी दिखेगी बेहद खूबसूरत! कम जगह में 'मिनी गार्डन' बनाने के स्मार्ट आइडियाज

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Tue, 21 Jul 2026 08:00 AM (IST)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपार्टमेंट की छोटी बालकनी को भी खूबसूरत मिनी गार्डन में बदला जा सकता है।

कैसे बनाएं बालकनी को खूबसूरत? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं बालकनी को खूबसूरत? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को सुकून और ताजगी की जरूरत होती है। अगर आपके पास बड़े आंगन या गार्डन की सुविधा नहीं है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं। आपके अपार्टमेंट की छोटी-सी बालकनी भी एक खूबसूरत मिनी गार्डन में बदली जा सकती है। 

सही प्लानिंग, थोड़ी क्रिएटिविटी और सही पौधों को चुनने से बालकनी न सिर्फ हरी-भरी दिखेगी बल्कि आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। आइए जानते हैं बालकनी गार्डन बनाने के कुछ बेस्ट आइडियाज, जिनसे आपकी बालकनी एक छोटा-सा स्वर्ग बन सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बालकनी को कैसे बनाएं खूबसूरत?

  • वर्टिकल गार्डन का इस्तेमाल करें- अगर आपकी बालकनी छोटी है तो दीवारों का सही इस्तेमाल करें। वर्टिकल प्लांटर, हैंगिंग पॉट्स या वॉल माउंटेड शेल्फ लगाकर आप ज्यादा पौधे लगा सकते हैं। मनी प्लांट, फर्न, पोथोस और फिलोडेंड्रॉन जैसे लटकने वाले पौधे इसमें बेहद सुंदर लगते हैं। इससे जगह भी बचेगी और बालकनी ग्रीन लुक पाएगी।
  • फ्लावरिंग प्लांट्स से रंगों की बहार लाएं- बालकनी में फूलों वाले पौधे लगाना माहौल को जीवंत बना देता है। गुलाब, पेटुनिया, गेंदा, सदाबहार, वर्बेना जैसे पौधे कम जगह में भी अच्छी ग्रोथ करते हैं। अलग-अलग रंगों के फूल आपकी बालकनी को आकर्षक और पॉजिटिव एनर्जी से भर देते हैं।
  • हर्ब और किचन गार्डन बनाएं- अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल पसंद करते हैं, तो बालकनी में छोटा-सा किचन गार्डन जरूर बनाएं। तुलसी, पुदीना, धनिया, करी पत्ता, एलोवेरा और लेमनग्रास जैसे पौधे आसानी से उग जाते हैं। इससे आपको ताजी हर्ब्स मिलेंगी और घर का खाना और भी हेल्दी बनेगा।
  • सुंदर प्लांटर्स और पॉट्स चुनें- पौधों के साथ-साथ उनके गमले भी डेकोर का हिस्सा होते हैं। कलरफुल सिरेमिक पॉट्स, मिट्टी के गमले, हैंड-पेंटेड प्लांटर्स या रिसायकल बोतलों से बने पॉट्स बालकनी की खूबसूरती बढ़ाते हैं।आप थीम के अनुसार एक जैसा कलर या डिजाइन भी चुन सकते हैं।
  • बैठने की आरामदायक जगह बनाएं- बालकनी गार्डन का असली आनन्द तब आता है जब वहां बैठकर चाय या किताब का आनंद लिया जाए। एक छोटा फोल्डिंग चेयर, लकड़ी की बेंच या फ्लोर कुशन रख सकते हैं। साथ में छोटा टेबल रखने से यह कोजी कॉर्नर बन जाएगा।
  • लाइटिंग से बढ़ाएं चार्म- शाम के समय बालकनी को और खूबसूरत बनाने के लिए फेयरी लाइट्स, सोलर लैंप या छोटे लैंटर्न लगाएं। हल्की रोशनी पौधों की सुंदरता को उभारती है और रिलैक्सिंग माहौल बनाती है।
  • सही धूप और पानी का ध्यान रखें- हर पौधे को अलग मात्रा में धूप और पानी चाहिए। बालकनी में सूरज की दिशा देखकर पौधों का चयन करें। ओवरवॉटरिंग से बचें और ड्रेनेज होल वाले पॉट्स का इस्तेमाल करें ताकि पौधे स्वस्थ रहें।
  • नेचुरल डेकोर एलिमेंट्स जोड़ें- लकड़ी की छोटी शेल्फ, स्टोन शोपीस, विंड चाइम, बर्ड फीडर या छोटी फाउंटेन जैसी चीजें बालकनी गार्डन को और अट्रैक्टिव बना देती हैं। ये एलिमेंट्स नेचुरल फील देते हैं और मन को सुकून पहुंचाते हैं।