सिर्फ पढ़ाई और अच्छा खाना ही काफी नहीं! बच्चों के विकास के लिए जरूरी है दोस्तों के साथ बाहर खेलना
बच्चों के विकास के लिए बाहर खेलना भी उतना ही जरूरी है, जितना सही पोषण और पढ़ाई-लिखाई।

क्यों बच्चों का बाहर खेलना है जरूरी? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम में इतना खो जाते हैं कि बाहर खेलने का समय कम होता जा रहा है। जबकि सच यह है कि बच्चों का बाहर खेलना उनकी ग्रोथ, हेल्थ और सीखने की प्रक्रिया का उतना ही बड़ा हिस्सा है जितना कि सही पोषण डाइट और पढ़ाई।
बाहर खेलने से न सिर्फ उनका शरीर मजबूत होता है, बल्कि दिमाग, सोशल स्किल और इमोशनल हेल्थ भी बेहतर होती है। आइए जानें इस बारे में।
क्यों जरूरी है बाहर खेलना?
- शारीरिक विकास को मजबूत करता है- बाहर बच्चे दौड़ते, कूदते, या चलते-फिरते रहते हैं, जिससे वे फिजिकली एक्टिव रहते हैं। इससे उनकी मसल्स, हड्डियां और इम्युनिटी मजबूत होती है। नियमित आउटडोर एक्टिविटी मोटापा, लो एनर्जी और कमजोर स्टैमिना जैसी प्रॉब्लम्स को दूर रखता है।
- मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है- खुली हवा में खेलने से बच्चों का स्ट्रेस कम होता है, मूड अच्छा रहता है और दिमाग ज्यादा फोकस्ड रहता है। नेचर के बीच खेलना उनके दिमाग को शांत करता है और माइंडफुलनेस को बढ़ाता है।
- इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी बढ़ाता है- बाहर खेलने में बच्चे अपनी खुद की दुनिया बनाते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर वे नए गेम्स बनाते हैं या एक-दूसरे को कहानी बनाकर सुनाते हैं। इससे उनकी इमैजिनेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स बढ़ती है।
- सोशल स्किल्स को मजबूत बनाता है- बाहर खेलते समय बच्चे टीमवर्क, शेयरिंग, लीडरशिप और कोऑपरेशन जैसे गुण सीखते हैं। किसी गेम में जीत-हार का एक्सपीरियंस उन्हें भावनात्मक रूप से और ज्यादा मजबूत बनाता है।
- रिस्क मैनेजमेंट सीखते हैं- पेड़ पर चढ़ना, साइकिल चलाना, गेंद फेंकना, इन सभी छोटे-छोटे गेम्स से बच्चे सीखते हैं कि कैसे सुरक्षित रहते हुए चुनौतियों का सामना करना है। यह जीवनभर काम आने वाली जरूरी स्किल है।
- स्क्रीन टाइम कम होता है- जब बच्चे बाहर खेलते हैं तो उनका मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम का एक्सपोजर स्वाभाविक रूप से कम होता है। इससे उनकी आंखें सुरक्षित रहती है।
- बेहतर नींद लाने में मदद करता है- आउटडोर एक्टिविटी से शरीर थकान महसूस करता है, जिससे बच्चों को रात में गहरी और शांत नींद मिलती है। अच्छी नींद उनके विकास जैसे कि फोकस, मूड और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरूरी है।
- आत्मविश्वास बढ़ाता है- जब बच्चा कोई खेल जीतता है, नई चीज सीखता है या किसी चुनौती को पार करता है, तो उसका आत्मविश्वास स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। बाहर खेलना उन्हें मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें- बच्चे को सिर्फ 'शाबाश' कहना काफी नहीं! इन 4 तरीकों से बढ़ाएं उनका कॉन्फिडेंस और बनाएं 'सुपरहीरो'
