यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल्दी-जल्दी नहीं बढ़ रहा कढ़ी पत्ते का पौधा, तो उसमें मिलाएं ये नेचुरल फर्टिलाइजर, हो जाएगा हरा-भरा
अगर आपके कढ़ी पत्ते का पौधा भी जल्दी बढ़ नहीं रहा या उसमें कम पत्ते आ रहे हैं तो हो सकता है उसमें पोषण की कमी हो सकती है। इसलिए इसमें कुछ नेचुरल फर्टि ...और पढ़ें

HighLights
- कढ़ी पत्ता खाने के स्वाद को बढ़ाता है
- यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है
- कढ़ी पत्ते को घना बनाने के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कढ़ी पत्ते (Curry Leaves) का इस्तेमाल तो आप भी अपनी रसोई में जरूरत करते होंगे। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए घर पर कढ़ी पत्ते का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
लेकिन अक्सर घर पर लगाए गए कढ़ी पत्ते के पौधे ठीक से नहीं बढ़ पाते या पत्तियां कम और पीली हो जाती हैं। अगर आपके पौधे के साथ भी ऐसी दिक्कतें हो रही हैं, तो पौधे को घना और हरा-भरा बनाने के लिए आप घर पर ही नेचुरल खाद (Natural Fertilizers for Curry Plant) बना सकते हैं। आइए जानें कैसे आप सस्ते और आसान तरीके से कढ़ी पत्ते के लिए फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं।
कढ़ी पत्ते के लिए फर्टिलाइजर क्यों जरूरी है?
कढ़ी पत्ते का पौधा एक बार लगाने के बाद कई सालों तक पत्तियां देता है, लेकिन अगर इसे सही पोषण न मिले तो पौधा कमजोर हो जाता है। अच्छी खाद पौधे की जड़ों को मजबूत बनाती है, पत्तियों को हरा-भरा रखती है और नई शाखाओं को बढ़ने में मदद करती है। केमिकल फर्टिलाइजर की जगह नेचुरल खाद का इस्तेमाल करने से पौधा लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़ें: इस तरीके से बालकनी में उगाएं कढ़ी पत्ते का पौधा, महीने भर में हो जाएगा खूब हरा भरा
घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल फर्टिलाइजर
केले के छिलके की खाद
केले के छिलके में पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधे की ग्रोथ के लिए जरूरी है।
कैसे बनाएं:
- केले के 2-3 छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इन्हें एक बर्तन में पानी के साथ 2-3 दिन के लिए भिगोकर रख दें।
- इस पानी को छानकर पौधे की जड़ों में डालें।
- आप केले के छिलकों को सुखाकर पीसकर भी मिट्टी में मिला सकते हैं।
अंडे के छिलके वाली खाद
अंडे के छिलकों में कैल्शियम कार्बोनेट होता है, जो पौधे को मजबूत बनाता है।
खबरें और भी
बनाने की विधि:
- 4-5 अंडे के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें।
- इस पाउडर को पौधे की मिट्टी में मिला दें।
- यह पौधे को जड़ सड़न से बचाता है और पत्तियों को हरा रखता है।
एप्सम सॉल्ट का घोल
एप्सम सॉल्ट पौधे को हरा-भरा बनाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं:
- 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट को 1 लीटर पानी में घोलें।
- इस घोल को महीने में एक बार पौधे में डालें।
- इससे पत्तियां चमकदार और घनी हो जाएंगी।
गुड़ और छाछ का फर्टिलाइजर
गुड़ और छाछ में मौजूद बैक्टीरिया मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं।
बनाने की विधि:
- 1 चम्मच गुड़ और 1 कप छाछ को 1 लीटर पानी में मिलाएं।
- इस मिक्सचर को 4-5 दिन फर्मेंट होने दें।
- फिर इसे पानी में मिलाकर पौधे में डालें।
नीम की खली
नीम की खली पौधे को कीटों से बचाती है और पोषण देती है।
बनाने की विधि:
- नीम की खली को पानी में भिगोकर 2-3 दिन रख दें।
- इस पानी को छानकर पौधे में डालें।
- यह पौधे को फंगस और कीड़ों से बचाता है।
कढ़ी पत्ते की देखभाल के लिए टिप्स
- पौधे को रोजाना 4-5 घंटे धूप दें।
- ज्यादा पानी देने से बचें, नहीं तो जड़ें सड़ सकती हैं।
- हर 2-3 महीने में पौधे की कटाई-छटाई करते रहें।
यह भी पढ़ें: बिना एक भी पैसा खर्च किए इस तरीके से लगा सकते हैं गुड़हल का नया पौधा, लाल-लाल फूलों से भर जाएगा गार्डन