ओवरथिंकिंग ने छीन लिया है सुकून? खुद से पूछें ये 3 सवाल, तुरंत शांत हो जाएगा दिमाग
खुद से सवाल करना एक बहुत अच्छी आदत है, ये ओवरथिंकिंग कम करने में भी काफी मददगार है। ...और पढ़ें
-1780565493712_m.webp)
ओवरथिंकिंग कम करेंगे ये सवाल (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सुबह से लेकर शाम तक न जाने कितने ही लोगों से बातें करते हैं। दोस्तों, परिवारजनों और सहकर्मियों से अक्सर हम सवाल करते हैं या किसी चीज को लेकर उनकी राय पूछते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रुककर खुद से कभी सवाल किया है?
दरअसल, खुद से सवाल करना हमारे दिमाग को शांत करने के लिए बेहद जरूरी है। जी हां, खुद से सवाल करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारी सोच एकदम साफ हो जाती है। इसलिए अगर आप भी खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको खुद से कुछ सवाल पूछने की आदत डालनी चाहिए।
नजरिया बदल देगा ये सवाल
जब भी हम किसी मुसीबत में फंसते हैं या मुश्किल वक्त से गुजर रहे होते हैं, तो हमारे मन में सबसे पहला सवाल आता है कि ऐसा हमारे साथ ही क्यों हो रहा है। लेकिन यह एक नेगेटिव सवाल है जो हमें और भी ज्यादा परेशान कर देता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस सवाल को एक पॉजिटिव ट्विस्ट दें।
अगली बार जब कोई परेशानी आए, तो खुद से पूछें कि मैं इस परिस्थिति से क्या सीख सकता हूं? यकीन मानिए इस सवाल से आपका पूरा नजरिया बदल जाएगा।
ओवरथिंकिंग पर ब्रेक लगाएगा ये सवाल
जब हम एक ही बात को लेकर बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं, तो हमारा दिमाग ओवरथिंकिंग के जाल में फंस जाता है और हम ठीक से कुछ भी समझ नहीं पाते। हालांकि, इस उलझन से निकलने का एक तरीका है।
खबरें और भी
जब भी आपको लगे आप ओवरथिंक करने लगे हैं, तो खुद से सवाल करें कि इस वक्त मैं क्या कर सकता हूं? यह छोटा-सा सवाल आपको बेकार की चिंता करने से रोकेगा और सॉल्यूशन पर फोकस करने बोलेगा।
थकावट दूर करेगा ये सवाल
काम के दबाव और दिनभर की भागदौड़ के बाद मानसिक और भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करना बेहद आम बात है। जब भी आपको लगे कि आप बहुत ज्यादा थक गए हैं, तो खुद से सवाल करें कि आप आज किस चीज के लिए आभारी हैं?
यह सवाल आपका ध्यान आपकी जिंदगी की पॉजिटिव चीजों की तरफ खींचता है। इससे आपकी मेंटल और इमोशनल हेल्थ में काफी सुधार होगा और आप बेहतर भी महसूस करेंगे।