Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी योग नहीं किया? कोई बात नहीं! बिगिनर्स आज ही शुरू करें ये आसन, शरीर बन जाएगा रबर जैसा लचीला

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 18 Jan 2026 04:55 PM (IST)

    योग शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिसे शुरुआती और सीनियर्स दोनों अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। ऐसे में फ्लेक्सिबिलिटी ...और पढ़ें

    लचीलापन और ताकत बढ़ाने के करें ये योगासन (Picture Credit- AI Generated)

    लचीलापन और ताकत बढ़ाने के करें ये योगासन (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. योग किसी भी उम्र में शरीर और मन को स्वस्थ रखे

    2. रोजाना इसे करने के विशेष फायदे होते हैं

    3. योग अभ्यास लचीलापन, ताकत और मानसिक शांति बढ़ाता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। योग शरीर और मन दोनों को हेल्दी रखने के लिए सबसे अच्छा साधन है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे किसी भी उम्र में शुरू किया जा सकता है। शुरुआती लोग धीरे-धीरे शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हुए इसका लाभ उठा सकते हैं।

    रोजाना अभ्यास से न सिर्फ फिजिकल एनर्जी बनी रहती है, बल्कि मानसिक शांति और इम्यून पॉवर भी मजबूत बनती है। यहां कुछ ऐसे ही आसान योगासन के बारे में, जो योग की शुरुआत कर रहे लोगों के लिए लाभकारी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

    ताड़ासन

    यह सबसे बेसिक आसन है जो शरीर की मुद्रा को सुधारता है और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद करता है। इसे करने से संतुलन बेहतर होता है और पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं।

    वृक्षासन

    संतुलन और ध्यान केंद्रित करने के लिए यह आसन बेहद उपयोगी है। यह पैरों को मजबूती देता है और मानसिक स्थिरता लाता है। सीनियर्स दीवार का सहारा लेकर इसे आसानी से कर सकते हैं।

    मार्जरीआसन

    रीढ़ की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए बेहतरीन आसन है। यह पीठ दर्द और जकड़न को कम करता है और शुरुआती लोगों के लिए भी सरल है।

    भुजंगासन

    यह आसन पीठ और रीढ़ की मजबूती बढ़ाता है। इसके अभ्यास से फेफड़े भी मजबूत होते हैं और स्ट्रेस दूर होता है। सीनियर्स को इसे हल्के तरीके से करना चाहिए।

    पवनमुक्तासन

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए यह आसन सबसे अच्छा है। गैस, कब्ज और पेट की समस्याओं में राहत देता है।

    मांडूकासन

    यह आसन पेट और पाचन अंगों के लिए लाभकारी है। यह सीनियर्स को डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद करता है और शुरुआती लोगों के लिए भी आसान है।

    पश्चिमोत्तानासन

    यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और स्ट्रेस कम करता है। शुरुआती लोग घुटनों को हल्का मोड़कर इसे कर सकते हैं।

    शवासन

    सबसे आरामदायक आसन है, जिसे करने से शरीर और मन को रिलैक्स मिलता है। यह विशेषकर सीनियर्स के लिए और थकान दूर करने का बेहतरीन उपाय है।

    त्रिकोणासन

    यह आसन शरीर के साइड हिस्से को स्ट्रेच करता है, जिससे फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही यह रीढ़ और कमर के लिए भी लाभकारी है।

    सेतु बंधासन

    यह आसन रीढ़, जांघों और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही यह थायरॉयड और पाचन प्रणाली के लिए भी फायदेमंद है।