Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन Ayurvedic Herbs की मदद से बनाएं इम्युनिटी को मजबूत और रहें हर एक मौसम व उम्र में हेल्दी

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:23 AM (GMT+05:30)

    शरीर स्वस्थ तो मन स्वस्थ। अगर आप लंबे समय तक हेल्दी एंड हैप्पी बने रहना चाहते हैं तो इन दोनों को हेल्दी रखने पर ध्यान दें। इसके लिए अपने रूटीन में योग ...और पढ़ें

    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियां (Pic credit- freepik)
    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियां (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. ओवरऑल हेल्दी रहने के लिए फिजिकली ही नहीं मेंटली हेल्दी रहना भी है जरूरी।
    2. रूटीन में योग और कुछ खास जड़ी-बूटियों की मदद से रह सकते हैं स्वस्थ।
    3. तुलसी, अश्वगंधा, आंवला ये जड़ी-बूटियां इम्युनिटी को बनाती हैं मजबूत।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की व्यस्त जीवनशैली में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत बनाए रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। शरीर से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी मानसिक समस्याओं का शिकार बना सकती है। वहीं अगर आप किसी तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो इससे आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। शरीर और मन का बहुत ही गहरा कनेक्शन है, इसलिए दोनों को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना जरूरी है। 

    इम्युनिटी को मजबूत बनाकर हर उम्र में आप चुस्त-दुरुस्त बने रह सकते हैं। जिसमें योग और कुछ खास तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कर सकती हैं आपकी मदद। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

    इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

    1. अश्वगंधा (Withania somnifera)

    अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो तनाव और चिंता के असर को काफी हद तक कम कर सकती है। इसका सेवन करने से थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है और सबसे जरूरी कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

    2. तुलसी (Ocimum Sanctum)

    तुलसी, जिसे होली बेसिल भी कहते हैं, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बेहद कारगर है। अपने एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के चलते यह पौधा इन्फेशन की रोकथाम करने और श्वसन तंत्र की सफाई में काफी कारगर है।

    3. अमलकी (Phyllanthus Emblica)

    अमलकी या आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्स कर इम्युनिटी को बेहतर बनाता है।

    4. गिलॉय (Tinospora cordifolia)

    इम्युनिटी बढ़ाने की गिलॉय की क्षमता किसी से छिपी नहीं है। यह शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है, पाचन में सुधार लाता है, शरीर को इन्फेशन और किसी भी प्रकार की सूजन से बचाता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- स्वाद ही नहीं, आपकी सेहत में भी चार चांद लगाता है Garam Masala, आप नहीं जानते होंगे इसके ये 5 फायदे!

    इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग आसन

    1. प्राणायाम (सांस के व्यायाम)

    नियमित प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और श्वसन तंत्र साफ होता है। कपालभाति, नाड़ी शोधन जैसे प्राणायाम से ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं, तनाव कम करते हैं और न्यूरोलोजिकल सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    2. सूर्य नमस्कार

    सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का क्रम है, जो शरीर में लचीलापन, ब्लड सर्कुलेशन केे साथ एनर्जी लेवल को बढ़ाते और बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से लिम्फेटिक सिस्टम मजबूत होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में जरूरी है।

    3. धनुरासन 

    धनुरासन श्वसन तंत्र में सुधार लाता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पाचन में सुधार लाता है। यह शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और शारीरिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाकर स्वास्थ्य में सुधार लाता है।

    4. भुजंगासन 

    भुजंगासन फेफड़ों और छाती को खोलकर श्वसन तंत्र में सुधार लाता है। यह रीढ़ की हड्डी को और पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

    कुल मिलाकर रोज़मर्रा में योगासन का अभ्यास और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम प्राकृतिक रूप से मजबूत बनता है। आप सुबह के समय इन जड़ी-बूटियों की चाय या स्मूदी के साथ अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं। आप इनके पाउडर को सूप में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। वैलनैस के इन तरीकों को अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

    (डॉ. कार्तिक कृष्णन, उपाध्यक्ष, आर्य वैद्य फॉर्मेसी (कोयंबटूर) से बातचीत पर आधारित)

    ये भी पढ़ेंः- अच्छी डाइट के बाद भी नहीं घट रहा है वजन, तो तुरंत सुधार लें सुबह की ये 4 गलतियां