यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Osteoporosis Day 2023: शरीर में नजर आने लगे हैं ये लक्षण? तो समझ जाएं कि आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर!
World Osteoporosis Day 2023 हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हड्डियों की सेहत ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है।
- हड्डियां कमजोर होने के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उठने-बैठने में परेशानी होती है।
- शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की समस्या होती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Osteoporosis Day 2023: इन दिनों बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं, जिससे उन्हें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है कमजोर हड्डियां। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की समस्या होती है। हड्डियां कमजोर होने के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उठने-बैठने में परेशानी और कई तरह की समस्याएं होती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि हड्डियां कमजोर हो रही हैं और समय पर इलाज भी करवा सकते हैं।
पीठ के नीचले हिस्से में दर्द
अगर आपके पीठ के नीचले हिस्से में लगातार दर्द होता है, इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। यह कमजोर हड्डियों का संकेत हो सकता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन-डी और कई पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे दर्द की समस्या होती है। पीठ दर्द ऑस्टियोपोरोसिस के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
फ्रैक्चर
अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोगों को हल्के चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हो जाता है। यह कमजोर हड्डियों का संकेत है, जिससे हड्डियों को नुकसान होता है। ऐसे में कलाई, रीढ़ और कूल्हे का फ्रैक्चर सबसे जल्दी होता है।
मांसपेशियों में अक्सर दर्द होना
शरीर में कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन-डी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या होती है। अगर समय पर इलाज न हो, तो हड्डियां काफी कमजोर हो सकती हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए आपको डाइट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: हड्डियों की गंभीर बीमारी है ऑस्टियोपोरोसिस, जानें महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

शरीर झुक जाता है
कई बार कमजोर हड्डियों के कारण रीढ़ की हड्डी झुक जाती है। अगर आप लगातार गलत पोजिशन में भी बैठते हैं, तो शरीर झुक जाता है।
खड़े होने में समस्या
अगर आपको अक्सर खड़े होने में परेशानी होती है या पैरों में दर्द की समस्या होती है, तो मांसपेशियां कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इन चीजों के साथ न करें नींबू का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik