चिलचिलाती धूप कहीं बिगाड़ न दे आपका ब्लड शुगर और बीपी, बचाव के लिए जरूर जान लें ये 4 बातें
गर्मी के मौसम में पारा ज्यादा चढ़ने के कारण ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए इस मौसम में सावधानी जरूरी है। ...और पढ़ें
-1778142013247_m.webp)
डायबिटीज और बीपी के मरीज गर्मियों में रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम सिर्फ पसीने और चिपचिपाहट तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। बढ़ता हुआ तापमान हमारे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है।
यह मौसम उन लोगों को लिए खासकर मुश्किल हो जाता है, जो पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापे या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। आइए, डॉ. मोहित शर्मा (सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से समझते हैं कि चिलचिलाती गर्मी आखिर किस तरह हमारे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।
गर्मी और ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव
जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ब्लड वेसल्स को फैला देता है, ताकि गर्मी त्वचा के रास्ते बाहर निकल सके। इस प्रक्रिया के कारण ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है, जिससे चक्कर आना, थकान, डिहाइड्रेशन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं, ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे ब्लड वॉल्यूम कम हो सकता है, जो ब्लड प्रेशर में खतरनाक उतार-चढ़ाव पैदा करती है। दिल की बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति में यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है।
खबरें और भी

ब्लड शुगर पर गर्मी का दोहरा वार
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने के कारण खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड में ग्लूकोज का कॉन्सनट्रेशन बढ़ जाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
एक कारण यह भी है कि गर्मी की वजह से त्वचा से इंसुलिन का अब्जॉर्प्शन तेज हो सकता है, जिससे अचानक शुगर लेवल बहुत कम होने की स्थिति बन सकती है।
डायबिटीज के मरीजों में लू लगने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि शरीर का कूलिंग मकेनिज्म कमजोर हो जाता है।
-1778136115155.jpg)
भारत में स्थिति और भी गंभीर
भारत में यह समस्या ज्यादा गंभीर है क्योंकि यहां मेटाबॉलिक बीमारियों का बोझ बहुत ज्यादा है। ICMR-INDIAB के आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 10.1 करोड़ डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं, शहरी आबादी में हाइपरटेंशन के मामले बढ़ रहे हैं।
किन सावधानियों का रखें ध्यान?
- खुद को हाइड्रेटेड रखें और भरपूर मात्रा में पानी और एलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक्स पिएं।
- दोपहर की सीधी धूप में बाहर निकलने से बचें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित रूप से जांच करवाएं।
- अपनी दवाओं समय पर लें।