यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Potassium Rich Foods: हाई बीपी को कंट्रोल करता है पोटैशियम, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी को दूर
Potassium Rich Foods सेहतमंद रहने के लिए विटामिन्स और मिनरल की आवश्यकता होती है। जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। पोटैशियम भी एक ऐसा जरूरी पोष ...और पढ़ें

HighLights
- पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
- दही में इस पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है।
- पोटैशियम की पूर्ति के लिए आप पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Potassium Rich Foods: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है पोटैशियम। जो हाई बीपी के मरीजों के लिए बेहद आवश्यक है। यह बीपी का स्तर साामन्य करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों के लिए भी आवश्यक है। यह हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। शरीर में पोटैशियम की कमी से आप कई घातक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में पौटैशियम युक्त चीजें शामिल करना चाहिए। आज आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से शरीर में पोटैशियम की पूर्ति कर सकते हैं।
स्वीट पोटेटो
स्वीट पोटेटो में फाइबर, विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह पोटैशियम से भी भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल कर कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। चाहे तो आप इसे भुने हुए मसाले के साथ भी खा सकते हैं।
दही
पोषक तत्वों से भरपूर दही पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स गुण पाए जाते हैं, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देते हैं। दही में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप दही को लंच में शामिल कर सकते हैं या इससे रायता, कढ़ी आदि डिशेज बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो सेहत पर पड़ सकता है भारी
केला
शायद ही कोई होगा, जिसे केला खाना न पसंद हो। यह स्वाद के साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाते है। यह दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा केला खाने से मांसपेशियों के निर्माण में भी सहायता मिलती है।
खबरें और भी
फलियां
फलियां पोटैशियम से भरपूर होते हैं। ये शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर करते हैं। इसके लिए आप दाल और राजमा को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इनमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से पाना है राहत या सोना चाहते हैं चैन की नींद, तो डाइट में इस तरह शामिल करें Magnesium
संतरे
संतरा पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसमें विटामिन-सी और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसे खाने में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। संतरे का जूस या सलाद में भी इसके स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik