Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    White Rice Healthy Options: सफेद चावल की जगह इन हेल्दी ऑप्शन्स का करें सेवन, कभी नहीं बढ़ेगा मोटापा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 07:09 AM (IST)

    White Rice Healthy Options सफेद चावल में न्यूट्रिशन की मात्रा बहुत ही कम होती है इसके अलावा ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से मोटापा भी बढ़ता है तो आज हम ...और पढ़ें

    White Rice Healthy Options: सफेद चावल के हेल्दी ऑप्शन
    White Rice Healthy Options: सफेद चावल के हेल्दी ऑप्शन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। White Rice Healthy Options: चावल भारतीय खानपान का अभिन्न अंग है। कुछ घरों में जहां इसे दिन में एक बार जरूर खाया जाता है तो वहीं कुछ लोगों के लंच से लेकर डिनर तक में चावल शामिल होता है। लेकिन कई शोध और अध्ययन बताते हैं कि सफेद चावल का रोजाना सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग की वजह से इसके सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जिसकी वजह से इसे खाने से सिर्फ और सिर्फ वजन बढ़ता है। तो अगर आपको भी चावल बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन साथ ही साथ वजन भी नहीं बढ़ाना चाहते, तो इसके इन हेल्दी ऑप्शन्स को कर सकते हैं ट्राय, जिनके स्वाद चावल से किसी भी मामले में कम नहीं।

    सफेद चावल में मौजूद न्यूट्रिशन

    चावल में आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस के साथ-साथ फोलेट और थायमिन जैसे विटामिन्स भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में होते हैं। लेकिन विटामिन सी, विटामिन ए या विटामिन डी जैसे जरूरी विटामिन्स बिल्कुल भी नहीं होता है। ज्यादा प्रोसेस्ड चावल में तो इन न्यूट्रिशन्स की मात्रा और भी कम हो जाती है। 

    चावल के हेल्दी ऑप्शन्स

    अगर आप चावल खाने का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं और वजन भी कम करना है तो इसके इन हेल्दी ऑप्शन्स को ट्राई कर सकते हैं।

    1. पोहा- जी हां, पोहा चावल से ही तैयार किया जाता है लेकिन ये चावल से कहीं ज्यादा हेल्दी होता है। तो जैसे पोहा बनाते वक्त इसे पानी में थोड़े देर के लिए रखते हैं वैसे ही कर लें। फिर ऊपर से दाल या सब्जी डालकर इसे खा लें। यकीन मानिए इसका स्वाद कहीं से भी चावल से कम नहीं लगेगा।   

    2. मुरमुरे- चावल का दूसरा हेल्दी ऑप्शन है मुरमुरा। सब्जी, दाल या छोले जिस किसी के भी साथ खाना है उसे मुरमुरे के ऊपर डालकर कुछ सेकेंड के लिए छोड़ दें, जिससे ये थोड़ा सॉफ्ट हो जाएगा फिर इसे खा लें।   

    खबरें और भी

    इन हेल्दी तरीकों से भी कर सकते हैं चावल का सेवन   

    कहा जाता है कि चावल खाने से वजन और मोटापा दोनों ही बढ़ता है लेकिन ये पूरी तरह से इसे खाने के तरीके और कितनी मात्रा में खा रहे हैं इस पर डिपेंड करता है। अगर आप उबले चावल में घी या चीनी मिलाकर खाते हैं तो बेशक इससे मोटापा बढ़ेगा लेकिन वहीं अगर आप खिचड़ी के रूप में या दही के साथ चावल खाते हैं तो ये किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होता।

    दूसरी बात की दाल-चावल खाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इस कॉम्बिनेशन में दाल की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए और चावल की कम। दाल में चावल से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं तो इससे बॉडी को जरूरी न्यूट्रिशन भी मिल जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा। 

    Pic credit- freepik