Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना एक Amla खाने से क्‍या होगा? फायदे जान लेंगे तो आप भी नहीं कर पाएंगे यकीन

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 07:15 AM (IST)

    आंवला हमारी सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही ये त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी माना गया है। अगर आप रोजाना एक आंवला (Benefits Of Amla) ...और पढ़ें

    रोजाना एक आंवला खाने से म‍िलेंगे ढेरों फायदे। (Image Credit- Freepik)
    रोजाना एक आंवला खाने से म‍िलेंगे ढेरों फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है।
    2. आंवला हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
    3. ये पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आंवला अपने खट्टे स्वाद के ल‍िए जाना जाता है। आंवले से कई तरह के ड‍िशेज तैयार क‍िए जाते हैं। कोई आंवला ड्र‍िंक लेता है तो काेई आंवले की आयुर्वेद‍िक टैबलेट खाता है। ये हर तरह से सेहत को फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिहाज से बेहद लाभदायक माना गया है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    आंवले से मुरब्बा, अचार, जूस और भी कई चीजें बनाकर खाई या पी जाती हैं। आपको बता दें कि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि यह सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। आंवले में व‍िटाम‍िन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना एक आंवला खाते हैं तो इससे आप कई बीमारियों को अपने आसपास भटकने से रोक लेंगे।

    आंवला शरीर के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये जहां इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है तो वहीं त्वचा और बालों का भी वि‍शेष ख्‍याल रखता है। एक आंवले में करीब 700 मिग्रा विटामिन सी होता है। हम आपको रोजाना एक आंवला खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    डाइजेशन को बनाए बेहतर

    आपको बता दें क‍ि आंवला खाने से डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम बेहतर होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है। इससे कब्‍ज की समस्‍या से छुटकारा म‍िल जाता है। यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।

    खबरें और भी

    द‍िल की सेहत का रखे ख्याल

    द‍िल को सेहतमंद बनाए रखने के ल‍िए आंवला एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। दरअसल, आंवले में फाइबर और पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। इसस ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है।

    इम्‍युन‍िटी बनाए मजबूत

    आंवले में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी वजह से यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना एक आंवला खा लेंगे तो आपको कई बीमार‍ियों से लड़ने की शक्ति म‍िल जाएगी।

    स्‍क‍िन पर लाए ग्‍लो

    आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। इसके अलावा ये बालों को भी मजबूत, घना और काला बनाता है।

    यह भी पढ़ें: किसी दवा से कम नहीं है Amla, रोज खाने से सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे 

    यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं सुपरफूड कहलाता है आंवला, 5 वजहों से आप भी करें इसे डाइट में शामिल