Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों को चपेट में ले रहा आखिर क्या है Norovirus? जानिए क्या हैं इसके लक्षण और कैसे होगा बचाव

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 03:53 PM (GMT+05:30)

    अमेरिका में तेजी से फैल रहा नोरोवायरस तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके साथ ही बड़े बुजुर्ग भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। (Noroviru ...और पढ़ें

    Norovirus से बचने के लिए सावधानी भी बेहद जरूरी है। ( Pic courtesy : Freepik)
    Norovirus से बचने के लिए सावधानी भी बेहद जरूरी है। ( Pic courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. बच्चे और बूढ़े आ रहे ज्यादा चपेट में
    2. अमेरिका में वायरस का बढ़ा खतरा
    3. फिलहाल सावधानी ही है इससे बचाव

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Norovirus outbreak नोरोवायरस (Norovirus) एक प्रकार का वायरस है जो मानव शरीर में पेट और आंतों के संक्रमण का कारण बन रहा है। यह वायरस बहुत ही संक्रामक होता है और इसके संक्रमण से पेट में दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसे लक्षण हो सकते हैं। अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप से कई लोग बीमार हो चुके हैं।

    अमेरिका में अभी इस वायरस के आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट भी मुस्तैद हो गया है। क्योंकि अमेरिका में इस दौरान हॉलीडे सीजन चल रहा। इस बीच इस वायरस की चपेट में आकर कई लोग बीमार हो रहे हैं। इस वायरस को समझने के लिए ये जानना अहम है कि इसके लक्षण क्या हैं और इस वायरस से किस तरह बचाव किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : Herpes वायरस से बढ़ रहा है अल्जाइमर का खतरा, Study से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नोरोवायरस के क्या हैं लक्षण

    नोरोवायरस को पहचानने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस वायरस के लक्षण क्या हैं। सबसे पहले इस वायरस से पेट में दर्द और मरोड़ शुरू हो जाती है। वहीं फिर उल्टी और दस्त भी होने लगते हैं। इसके साथ ही बुखार होने लगता है। बुखार के साथ सिरदर्द और थकान व कमजोरी भी होती है। सबसे अहम बात है कि आपकी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। 

    किन लोगों में नोरोवायरस के संक्रमण का खतरा?

    इस खतरनाक वायरस का खतरा सबसे ज्यादा बच्चों में है। बच्चे इस वायरस की चपेट में अधिक आ रहे हैं। इसके साथ ही बुजुर्गों में भी इस वायरस का अधिक खतरा है। वहीं जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वह भी इस वायरस की चपेट में ज्यादा आ जाते हैं। 

    खबरें और भी

    नोरोवायरस से कैसे करें बचाव

    1. हाथों को नियमित रूप से धोएं

    2. साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखें

    3. संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचें

    4. संक्रमित लोगों द्वारा छुई गई वस्तुओं को साफ करें

    5. संक्रमित लोगों के साथ भोजन न करें

    6. स्वस्थ आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं

    7. नियमित रूप से व्यायाम करें

    शुरूआत में ये दवाएं लें 

    1. पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन

    2. आराम और विश्राम

    3. उल्टी और दस्त को नियंत्रित करने के लिए दवाएं

    4. बुखार और दर्द को नियंत्रित करने के लिए दवाएं

    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नोरोवायरस का संक्रमण आमतौर पर 2-3 दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह अधिक समय तक रह सकता है। यदि आपको नोरोवायरस के लक्षण हैं, तो आपको तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : सर्दियों में कर लीजिए ये आसान 5 उपाय, बालों में dandruff दिखना हो जाएगा बंद