यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मी में भी अखरोट? जरूर! बस जान लें खाने का सही तरीका, मिलेंगे इतने फायदे कि हैरान रह जाएंगे आप
अगर आप हेल्दी लाइफ जीने की चाह रखते हैं तो आपको अपनी डाइट में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप इस ड्राई फ्रूट को रोज सुबह खाली पेट खाते हैं तो सेह ...और पढ़ें

HighLights
- अखरोट में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- त्वचा के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है।
- इसे खाने का सही तरीका सभी को मालूम होना चाहिए।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आपको सही खानपान रखने की सलाह दी जाती है। हमारे रसोई में खाने की ऐसी कई चीजें होती हैं जो सेहत को जबरदस्त फायदे पहुंचाती हैं। चाहे वाे मसाला हो, हरी सब्जियां हों या फिर ड्राई फ्रूट्स, सब अपने-अपने तरीके से शरीर के लिए लाभकारी हैं। उन्हीं में से अखरोट एक है।
इसे अंग्रेजी में Walnuts कहा जाता है। छोटे दिखने वाले ये अखरोट स्वाद में जितने बढ़ियां होते हैं, सेहत के लिए उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।आज हम आपको अपने इस लेख में अखरोट खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। इन्हें गर्मी में किस तरह अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
दिमागी ताकत बढ़ाए
अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये दिमाग के विकास में मदद करता है और याददाश्त को तेज बनाता है। बच्चों और बुजुर्गों को तो जरूर ही अखरोट का सेवन करना चाहिए।
वजन करे कंट्रोल
अखरोट फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। वेट लॉस के लिए अखरोट को स्नैक्स के रूप में खाने के बजाय इसे नाश्ते में शामिल करना बेहतर होता है। गर्मी में भीगे हुए अखरोट खाने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
खबरें और भी
दिल को रखे स्वस्थ
रोजाना अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रोज सुबह अखरोट खाने से सेहत को होंगे जबरदस्त फायदे, वजन होगा कम और दिमाग बनेगा तेज
एनर्जी बनाए रखे
अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है। यही कारण है कि इसे थोड़ी मात्रा में ही खाने से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।
त्वचा की रंगत निखारे
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाते हैं। इससे त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे झुर्रियां और दाग धब्बे कम होते हैं।
इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
अखरोट में विटामिन ई, बी6 और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे छोटे-मोटे इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव होता है।
कैसे करें अखरोट का सेवन?
गर्मी में रोजाना 2 से 4 अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है। इन्हें रात में पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो अखरोट को सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हेल्दी और Glowing Skin के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें अखरोट, त्वचा में नजर आएंगे 5 जबरदस्त बदलाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।