Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खतरनाक हो सकती है विटामिन-के की कमी, बचाव के लिए इन फूड्स को बना लें डाइट का हिस्सा

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 11:59 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं विटामिन-बी और डी की तरह ही विटामिन-के भी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। दरअसल विटामिन-के की कमी (Vitamin-K Deficiency) के कार ...और पढ़ें

    विटामिन-के की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं? (Picture Courtesy: Freepik)
    विटामिन-के की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-के ब्लड क्लॉटिंग में अहम भूमिका निभाता है
    2. यह हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी जरूरी होता है
    3. विटामिन-के दो प्रकार का होता है, के1 और के2

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को कई तरह के विटामिन और मिनरल की जरूरत पड़ती है। हालांकि, अक्सर हम कुछ विटामिन्स पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जैसे- विटामिन-के (Vitamin-K)। आपको बता दें विटामिन-के हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। इसका सबसे अहम काम ब्लड क्लॉटिंग और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखना है।

    इसलिए अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती है, जैसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग या हड्डियों का कमजोर होना। इसलिए विटामिन-के की पूर्ति पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानें किन चीजों (Vitamin-K Rich Foods) से मिलता है विटामिन-के।

    विटामिन-के के प्रकार

    विटामिन-के दो प्रकार के होते हैं-

    • विटामिन-के1 (फाइलोक्विनोन)- यह पौधों से मिलता है और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है। यह ब्लड क्लॉट बनाने में मदद करता है।
    • विटामिन-के2 (मेनाक्विनोन)- यह जानवरों और फर्मेंटेड फूड आइटम्स में पाया जाता है। यह हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें- कमजोर हड्डियों में जान भर देंगे ये 5 टिप्स, पूरे शरीर में भर जाएगी लोहे जैसी ताकत

    विटामिन-के क्यों जरूरी है?

    • ब्लड क्लॉटिंग में सहायक- विटामिन-के की सबसे अहम भूमिका ब्लड क्लॉटिंग में होती है। यह लिवर में प्रोटीन को एक्टिव करता है, जो ब्लीडिंग को रोकने में मदद करते हैं। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो छोटी-छोटी चोटों से भी ज्यादा खून बह सकता है।
    • हड्डियों को मजबूत बनाना- विटामिन-के हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। यह ऑस्टियोकैल्सिन नाम के प्रोटीन को एक्टिव करता है, जो कैल्शियम को हड्डियों में बांधने का काम करता है। यह विटामिन ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी कम करता है।
    • दिल के स्वास्थ्य में सुधार- विटामिन-के2 आर्टरीज में कैल्शियम के जमाव को रोककर दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है।

    विटामिन-के से भरपूर फूड्स

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    खबरें और भी

    • पालक
    • केल (काले)
    • सरसों का साग
    • मेथी के पत्ते
    • ब्रोकली
    • लेट्यूस

    फैट वाले फूड्स

    • अंडे की जर्दी
    • पनीर
    • मक्खन

    फर्मेंटेड फूड्स

    • नाटो
    • दही

    फल

    • कीवी
    • अंगूर
    • अंजीर

    विटामिन-के की कमी के लक्षण

    • आसानी से चोट लगना या खून बहना
    • मसूड़ों से खून आना
    • मल या मूत्र में खून आना
    • हड्डियों का कमजोर होना

    यह भी पढ़ें- एक नहीं कई तरह के होते हैं Vitamins, शरीर को सेहतमंद रखना है तो डाइट में ऐसे करें शाम‍िल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।