Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी की वजह से भी बढ़ सकता है Uric Acid, कम करने के लिए डाइट में शामिल कर लें 5 फ्रूट्स

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 12:08 PM (IST)

    अगर यूरिक एसिड का इसका स्तर बढ़ने लगता है तो यह जोड़ों या किडनी में जमा होकर परेशानी की वजह बन सकता है। गर्मी में यूरिक एसिड बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता ह ...और पढ़ें

    Uric Acid Diet Tips: यूरिक एसिड कम करने में मदद करेंगे ये फ्रूट्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Uric Acid Diet Tips: यूरिक एसिड कम करने में मदद करेंगे ये फ्रूट्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में पानी की कमी के कारण भी Uric Acid बढ़ सकता है
    2. यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है
    3. कुछ फ्रूट्स यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को साथ लेकर आता है, और उनमें से एक है यूरिक एसिड का बढ़ना (High Uric Acid)। हालांकि, गर्मी का और यूरिक एसिड बढ़ने (Uric Acid Increase In Summer) का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। लेकिन गर्मी इसके कुछ रिस्क फैक्टर्स को प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण यूरिक एसिड बढ़ सकता है। 

    आमतौर पर यूरिक एसिड बढ़ने  के दो कारण (High Uric Acid Causes) होते हैं। पहला, ज्यादा प्यूरिन वाला खाना और दूसरा, खराब एक्सक्रीशन। यानी किडनी ठीक से यूरिक एसिड को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती। अब गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो यूरिन को ज्यादा गाढ़ा बना देता है और किडनी फंक्शन को प्रभावित करता है। इस वजह से यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

    इस वजह से गर्मी में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। लेकिन घबराने की बात नहीं है। कुछ फल (Fruits to Reduce Uric Acid) शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें किन फ्रूट्स (Uric Acid Diet Tips) को खाने से गर्मियों में यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है।

    यूरिक एसिड कम करने के लिए फ्रूट्स

    चेरी (Cherry)

    चेरी यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए सबसे असरदार फल मानी जाती है। इसमें एंथोसायनिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को जोड़ों में जमा होने से रोकते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे खाएं?

    • रोजाना 10-15 ताजी चेरी खाएं।
    • चेरी का जूस या स्मूदी बनाकर पिएं।

    यह भी पढ़ें: सुबह उठकर खाली पेट पी लें ये 3 चीजें, यूरिन के जरिए बाहर निकल जाएगा सारा यूरिक एसिड

    सेब (Apple)

    सेब में मैलिक एसिड होता है, जो यूरिक एसिड को न्यूट्रलाइज करके शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

    कैसे खाएं?

    • रोज एक सेब खाएं (छिलके सहित)।
    • सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिएं।

    स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

    स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी से भरपूर होती है, जो यूरिक एसिड को तोड़ने में मदद करती है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की सूजन को कम करते हैं।

    कैसे खाएं?

    • दही या ओटमील के साथ मिलाकर खाएं।
    • स्ट्रॉबेरी शेक या सलाद में शामिल करें।

    कीवी (Kiwi)

    कीवी में विटामिन-सी, फाइबर और पोटैशियम होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक है।

    कैसे खाएं?

    • सीधे छीलकर खाएं।
    • फ्रूट सलाद या स्मूदी में मिलाएं।

    संतरा (Orange)

    संतरे में मौजूद विटामिन सी और फाइबर यूरिक एसिड को कम करते हैं और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

    कैसे खाएं?

    • ताजा संतरे का जूस पिएं।
    • फल को सीधे खाएं या फ्रूट चाट में शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: Uric Acid का सफाया कर देंगी 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां; जोड़ों के दर्द और किडनी स्टोन से भी होगा बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।