Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Unhealthy Habits: इन आदतों से जितना जल्द हो सके कर लें किनारा, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2022 07:02 AM (IST)

    Unhealthy Habits अगर आप अक्सर ही सेहत संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और इटिंग हैबिट्स इसकी वजह हो सकते हैं। तो ये किस तरह स ...और पढ़ें

    Unhealthy Habits: सेहत को भारी नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें
    Unhealthy Habits: सेहत को भारी नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Unhealthy Habits: थकान, कमजोरी के साथ अगर आपकी तबियत भी अक्सर ढीली रहती है तो इसके लिए पूरी तरह मौसम को ही जिम्मेदार ठहराना सही नहीं। आपकी कुछ आदतें भी इसमें सहयोग करती हैं, जैसे- देर रात तक जगना, अनहेल्दी खाना और ओवर एक्सरसाइज करना। इन वजहों पर ज्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता और बीमारी से उबरने के बाद फिर से वो इसी रूटीन को फॉलो करने लगते हैं। इसी कारण से वो बार-बार बीमार होते रहते हैं। तो आज हम ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं।

    बिना भूख के खाना खाना

    भूख लगने पर ही खाना, ये एक बहुत ही अच्छी आदत है। जिससे मोटापा और दूसरी बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। भूख लगना इशारा हैं कि आपने जो कुछ भी पहले खाया था वो पूरी तरह पच चुका है। ऐसे में आप जो कुछ भी खाते हैं वो बॉडी को हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। वहीं बिना भूख के खाने से लिवर को उसे पचाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जो सेहत के लिए सही नहीं।

    जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना

    ये भी ऐसी गलती है जिसके आपका शरीर बीमार हो सकता है। जी हां, ओवर एक्सरसाइजिंग से वॉमिटिंग, बहुत ज्यादा प्यास लगना, मसल पेन और फीवर की समस्या हो सकती है। तो एक्सरसाइज का टाइम फिक्स करें और रेस्ट भी करें। हफ्ते में 5 दिन अगर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो 2 दिन रेस्ट करना भी जरूरी है।

    लेट नाइट डिनर करना

    सोने से कम से कम दो घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए लेकिन हम में से ज्यादातर लोग 10-11 या कई बार तो 12 बजे तक खाना खाते हैं और उसके तुरंत बाद बिस्तर पकड़ लेते हैं जिसकी वजह से मेटाबॉजिल्म डिस्टर्ब हो जाता है। जो मोटापे से लेकर डायबिटीज़ और बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह बनता है। 

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी