Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cavity Home Remedy: दांतों की कैविटी ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना, तो इन आसान उपायों से पाएं राहत

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 11:02 AM (GMT+05:30)

    Cavity Home Remedy अक्सर हमारी लापरवाही हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ओरल हाइजीन की कमी न सिर्फ हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है बल्कि यह कई ...और पढ़ें

    कैविटी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
    कैविटी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

    HighLights

    1. ओरल हाइजीन की वजह से अक्सर लोग कैविटी का शिकार हो जाते हैं।
    2. इसकी वजह से खाना-पीना तो दूर, बोलना तक मुश्किल हो जाता है।
    3. ऐसे में आप इन तरीकों से कैविटी से राहत पा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cavity Home Remedies: सेहतमंद रहने के लिए ओरल हाइजीन भी बेहद जरूरी होती है। मुंह की गंदगी न सिर्फ हमारी सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि कई बार यह हमारे लिए शर्मिंदगी की भी वजह बनती है। हमारे में मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो हेल्दी और अनहेल्दी दोनों ही होते हैं। मुंह में मौजूद ये खराब बैक्टीरिया कई बार दांतों के एनामेल को खराब करने लगते हैं। इससे दांतों में छोटे-छोटे छेद होने लगते हैं, जिसे कैविटी कहा जाता है।

    कैविटी लगने से दांतों में काफी दर्द होता है। इसकी वजह से खानपीना ही नहीं, बोलना तक मुश्किल होने लगता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि जल्द से जल्द कैविटी से राहत पाई जाए। अगर आप भी कैविटी की वजह से परेशान हैं, तो इन आसान से घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।

    नारियल तेल

    अगर आपके दांतों में कैविटी हो गई है, तो इसके लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मुंह में एक चम्मच नारियल तेल डालकर 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से इसे पूरे मुंह में घुमाएं। इसके बाद तेल को थूक दें। कुछ देर बाद ब्रश कर लें। आप इस उपाय को दिन एक बार जरूर करें, जल्द ही असर नजर आने लगेगा।

    हल्दी पाउडर

    अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है, हल्दी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में काफी कारगर होती है। दांतों की कैविटी में भी यह काफी फायदेमंद है। इसके लिए उंगलियों की मदद से अपने दांतों और मूसड़ों पर हल्दी पाउडर लगाकर रगड़े। अब इसे 10-15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। बाद में सादे पानी से कुल्ला करना है। रोजाना इस उपाय को करने से जल्द फायदा मिलेगा

    खबरें और भी

    नीम की लकड़ी

    पुराने समय से लोग दांतों के लिए नीम की दातुन का इस्तेमाल करते आए हैं। यह दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपके दांतों में भी कैविटी हो गई है, तो नीम की टहनी के ऊपरी हिस्से को चबाकर थोड़ा मुलायम कर लें। अब इसे दांतों पर 10 मिनट तक अच्छी तरह रगड़ें। ऐसा करने से दांतों की गंदगी पूरी तरह साफ हो जाएगी। बाद में नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें।

    लौंग का तेल

    दांतों में लगी कैविटी को दूर करने के लिए लौंग का तेल भी बेह फायदेमंद होती है। इसके लिए रूई के एक टुकड़े पर दो से तीन बूंद लौंग का तेल डालकर इसे दांतों में कैविटी वाली जगह लगा लें। रात के समय इस उपाय को करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

    लहसुन

    कैविटी की समस्या दूर करने के लिए आप लहसुन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ लहसुन चबा सकते हैं। अलावा आप इसका पेस्ट बनाकर इसे दांतों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश कर लें। इससे मुंह की बदबू भी दूर होगी और कैविटी में भी आराम मिलेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik