Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tips for Diabetes: आपके ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकेंगी सुबह अपनाई गईं ये आदतें, आज करें इन्हें रूटीन में शामिल

    Updated: Wed, 15 May 2024 01:33 PM (IST)

    डायबिटीज दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खुद भारत में पिछले कुछ महीनों में इसके मामले तेजी से बढ़ गए हैं। यही वजह है कि भारत को अब डायबिट ...और पढ़ें

    सुबह इन आदतों को अपनाकर कंट्रोल में रख सकते हैं ब्लड शुगर (Picture Credit- Freepik)
    सुबह इन आदतों को अपनाकर कंट्रोल में रख सकते हैं ब्लड शुगर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
    2. इसे दवाओं और सही खानपान की मदद से काफी हद तक कंट्रोल किया जाता है।
    3. इसके अलावा सुबह कुछ आदतों को अपनाकर भी आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रख सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाइपरग्लेकेमिया या हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) , प्री-डायबिटीज और मधुमेह (Diabetes) से जुड़ा हुआ है। जब ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं कि इसे डायबिटीज माना जाए, तो इसे प्री-डायबिटीज कहा जाता है। शरीर में मौजूद हार्मोन इंसुलिन ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है, इसलिए इंसुलिन प्राइमरी ब्लड शुगर रेगुलेटर माना जाता है।

    हालांकि, हाइपरग्लेकेमिया कई कारणों से हो सकता है। इसके कुछ प्रमुख कारणों में लिवर द्वारा ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज प्रोड्यूस करना, अपर्याप्त इंसुलिन उत्पादन शामिल हैं। इसके अलावा एक गतिहीन जीवन शैली, कुछ दवाएं, खानपान की आदतें और तनाव भी इसे बढ़ाने में योगदार कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी सुबह की आदतों को बारे में, जिन्हें नियमित फॉलो कर आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  सिर्फ खराब खानपान ही नहीं, आपकी ये 5 आदतें भी बढ़ाती हैं ब्लड शुगर

    सेब के सिरके से करें दिन की शुरुआत

    अगर आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने दिन की शुरुआत सेब के सिरके से करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि एप्पल साइडर विनेगर कुछ समय के लिए ही ब्लड शुगर रेगुलेट करने में मदद कर सकता है। सेब का सिरका डायबिटीज का "इलाज" नहीं करता है।

    अपनी दवाएं समय से लें

    यह तो सभी जानते हैं कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवाओं और खानपान की मदद से कंट्रोल किया जाता है। ऐसे में अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी दवाइयां समय से लें और इसे किसी भी हालात में स्किप न करें।

    खबरें और भी

    शुगरी ड्रिंक्स से बचें

    अतिरिक्त चीनी वाली ड्रिंक्स में आमतौर पर न्यूनतम पोषण मूल्य होता है और कैलोरी में ज्यादा होती हैं। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज है, तो इन ड्रिंक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं।

    लो कम ग्लाइसेमिक फूड्स चुनें

    कम ग्लाइसेमिक वाले फूड्स धीरे-धीरे ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज छोड़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि को रोकने में मदद मिलती है। आप इसके लिए ओट्स, साबुत अनाज, बिना स्टार्च वाली सब्जियां और फलियां जैसे फूड आइटम्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    एक्सरसाइज करें

    आप नियमित व्यायाम करके अपनी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर सकते हैं, स्वस्थ वजन प्राप्त कर सकते हैं और इसे बनाए रख सकते हैं। अगर आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ी हुई है, तो आपकी सेल्स आपकी ब्लड स्ट्रीम में मौजूद शुगर का ज्यादा अच्छे से उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा, एक्सरसाज करते समय ब्लड शुगर का इस्तेमाल आपकी मांसपेशियों द्वारा ऊर्जा प्रदान करने और संकुचन के लिए किया जाता है।

    नाश्ता न छोड़ें

    सभी को अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करना चाहिए। अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो आपकी सुबह की शुरुआत खराब होती है। अकसर नाश्ता न करने पर लोगों को दिन में बाद में ज्यादा खाने की इच्छा होता है। ऐसे में नाश्ता न करने और बाद में ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है। हालांकि, नियमित भोजन खाने से ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- इन वजहों से पीला हो सकता है यूरिन का रंग, नजर आने पर तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क