Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods For Anemia: इन फूड्स को बनाएं डाइट का हिस्सा, शरीर में कभी नहीं होगी खून की कमी

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 07:04 PM (IST)

    Foods For Anemia शरीर में खून की कमी से एनीमिया की समस्या होती है। जिससे आपको कमजोरी थकान चक्कर आना आदि समस्याएं होती हैं। लंबे समय तक इस बीमारी से पी ...और पढ़ें

    Foods For Anemia: RBC काउंट बढ़ाने में मदद करेंगे ये फूड्स
    Foods For Anemia: RBC काउंट बढ़ाने में मदद करेंगे ये फूड्स

    HighLights

    1. जब रेड बल्ड सेल्स (Red blood cells) की संख्या कम होती है, तो थकान, कमजोरी होती है।
    2. इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी है।
    3. शरीर में ब्लड बनने के लिए विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स काफी मददगार है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods For Anemia: रेड ब्लड सेल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं और जब शरीर में इनकी संख्या कम हो जाती है, तो एनीमिया की बीमारी होती  है, जिसे हम खून की कमी के रूप में जानते हैं। जब रेड बल्ड सेल्स (Red blood cells) की संख्या कम होती है, तो थकान, कमजोरी होती है। इसके अलावा डिप्रेशन और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना बहुत जरूरी है। जिससे आरबीसी (RBC) काउंट बढ़ाने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें। 

    संतरा

    संतरे में विटामिन-A और रेटिनोल पाया जाता है, जिससे ब्लड में रेड बल्ड सेल्स (RBC) का काउंट बढ़ता है।

    नट्स

    ज्यादातर नट्स में आयरन, कॉपर, जिंक, सेलेनियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और आयरन को अब्जॉर्ब करने में मदद मिलती है।

    किशमिश

    शरीर में ब्लड बनने के लिए विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स काफी मददगार है। किशमिश के सेवन से इसकी कमी पूरी होती है। किशमिश में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।

    रेड मीट

    आयरन की कमी को दूर करने खाने में रेड मीट शामिल करें। इसमें विटामिन-A, D, जिंक और पोटैशियम भी पाया जाता है।

    दालें और अनाज

    साबुत अनाज और दाल खाने से भी आयरन की कमी पूरी होती है। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है।

    हरी सब्जियां

    हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।

    मछली

    अगर शरीर में आयरन की कमी है, तो आप अपनी डाइट में मछली जरूर शामिल करें।

    सहजन के पत्ते

    सहजन या मोरिंगा के पत्तों में काफी मात्रा में विटामिन-A, विटामिन-C, मैग्नीशियम और आयरन पाए जाते हैं। जिससे ब्लड में रेड ब्लड सेल्स (RBC) का काउंट बढ़ता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik