यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 3 बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है भिंडी का पानी, रोजाना पीने से मिलेंगे और भी फायदे
आजकल लोग वजन और पेट की समस्याओं से परेशान हैं। भिंडी जो भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है ...और पढ़ें

HighLights
- भिंडी एक लोकप्रिय सब्जी है, जिसे कई लोग चाव से खाते हैं।
- यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- रोजाना इसका पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोग कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं। बढ़ते वजन से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं तक, लोग आजकल कई तरह की आम या गंभीर समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में आपके किचन में मौजूद एक साधारण-सी सब्जी आपको इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं भिंडी की, जो कई लोगों की पसंदीदा सब्जी होती है। सदियों से यह सब्जी भारतीय किचन का हिस्सा रही है। इस बारे में जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी। आइए जानते कैसे सेहत के लिए वरदान है भिंडी का पानी-
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉ. चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि, इस साधारण सब्जी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और फैट लॉस में मदद करने की शक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि यह किफायती है, व्यापक रूप से उपलब्ध है और हर घर में पाई जाती है। इसे पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं-
वजन घटाने में मददगार
डॉ. चोपड़ा के मुताबिक भिंडी अपने हाई फाइबर कंटेंट के कारण वजन घटाने में मददगार है। इसलिए भिड़ी का पानी फाइबर में भरपूर होने की वजह से पेट भरा होने का एहसास दिलाता है और कुल कैलोरी इनटेक को कम करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखे
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो भिंड़ी का पानी आपके लिए वरदान साबित होगा। नियमित रूप से इसे पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
हार्ट हेल्थ बेहतर बनाए
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के अलावा, भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो हेल्दी हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं।
ग्लूकोज लेवल कंट्रोल करे
डॉक्टर बताते हैं कि भिंडी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बेहतरीन है। डॉक्टर ने कहा कि अध्ययनों से पता चला है कि आठ हफ्तों तक हर छह घंटे में 1000 माइक्रोग्राम तक भिंडी इनटेक करने से HbA1c और शुगर में कमी हो सकती है।
पाचन के लिए बेहतर
भिंडी पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती है। यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर और इसलिए यह न केवल सही पाचन में मददगार है, बल्कि सही हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे गट हेल्थ अच्छी होती है।
कैसे बनाएं भिंडी का पानी
- 2-3 ताजी भिंडी की फलियां लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें।
- उनके सिरे काटकर छोटे-छोटे चीरे लगा लें।
- फिर इन्हें रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें।
- अब सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह उठकर पिएं मोरिंगा की पत्तियों का पानी, एक-दो नहीं बल्कि मिलेंगे 7 कमाल के फायदे
