Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 10:24 AM (IST)

    Sunflower Seeds Benefits आज आपको सूरजमुखी के बीजों के फायदे के बारे में बताएंगे। इनमें पाये जाने वाले गुण शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये आयरन प्रोट ...और पढ़ें

    Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज से मिलेंगे सेहत को ये फायदे
    Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज से मिलेंगे सेहत को ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी का फूल देखने में काफी सुंदर और आकर्षक होता है। यह सूरज की रोशनी के अनुसार अपना दिशा बदलते रहता है। जितना ज्यादा यह देखने में आकर्षक होता है, उतना ही सेहत के लिए गुणकारी होता है। जी हां, सूरजमुखी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये बीज प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से समृद्ध हैं। तो आइए जानते हैं, सूरजमुखी के बीज के फायदे।

    1.हार्ट को रखता है हेल्दी

    दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा आजकल के समय में ज्यादा बढ़ गया है। सूरजमुखी के बीज में मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो दिल के लिए लाभदायक होता है। अगर आप नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करते हैं, तो स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।

    2.पाचन को स्वस्थ रखता है

    सूरजमुखी के बीज में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    3.हड्डियों के लिए फायदेमंद

    इन बीजों में मैग्निशियम, विटामिन-ई और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।

    4. स्ट्रेस कम करता है

    सूरजमुखी के बीज दिमाग को शांत रखने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।

    5.आर्थराइटिस के लिए गुणकारी

    जिन लोगों को आर्थराइटिस की समस्या है, उनके लिए सूरजमुखी का तेल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस तेल के इस्तेमाल से गठिया की समस्या में मदद मिल सकती है।

    6.हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक

    सूरजमुखी के बीज में  विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। ये हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। 

    Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी