Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Exercises Reduces Waist Fat: कमर की चर्बी को काटने में बेहद असरदार हैं ये 2 एक्सरसाइज़

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 30 Jul 2023 07:07 AM (IST)

    Exercises Reduces Waist Fat कमर की चर्बी अगर बहुत ज्यादा है तो ये आपके पूरे लुक को खराब करने का काम करती है। लगभग हर तरह के आउटफिट्स में ये अलग से हाइ ...और पढ़ें

    Exercises Reduces Waist Fat: कमर की चर्बी को हफ्ते भर में कम कर देंगी ये दो एक्सरसाइजेस
    Exercises Reduces Waist Fat: कमर की चर्बी को हफ्ते भर में कम कर देंगी ये दो एक्सरसाइजेस

    HighLights

    1. कमर की चर्बी को कम करने के लिए आजमाएं ये दो एक्सरसाइजेस
    2. रोजाना अभ्यास में हफ्तेभर में कम हो जाएगी आपकी कमर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Exercises Reduces Waist Fat: कमर की चर्बी को कम करना अगर आपके लिए टास्क बनता जा रहा है। जिम जाकर भी कुछ खास फायदा नहीं हुआ, तो निराश होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको ज्यादा नहीं, बस दो ऐसी एक्सरसाइजेस के बारे में बताएंगे। जिनका अगर आपने रोजाना दो हफ्तों तक अभ्यास किया, तो गारंटी है आप कुछ इंचेज़ जरूर कम कर लेंगी। सबसे अच्छी बात कि इन एक्सरसाइजेस को करने के लिए आपको किसी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं है। आराम से बैठकर इसकी प्रैक्टिस करनी है। अपनी क्षमतानुसार आप इसके रिपीटिशन्स घटा- बढ़ा सकते हैं, तो आइए फटाफट से जान लेते हैं इन्हें करने का तरीका।

    एक्सरसाइज- 1

    - मैट पर आराम से बैठ जाएं।

    - पैरों को अपनी क्षमतानुसार जितना फैला सकते हैं फैला लें।

    - हाथों को सामने से ऊपर की ओर लाते हुए तानें। ऊपर हाथों को फंसा लें।

    - अब लंबी गहरी सांस लें। सांस छोड़ते हुए पहले दाईं ओर झुकें फिर बाईं ओर।

    - दोनों ओर झुकने पर एक चक्र पूरा होता है, तो इसे कम से कम 10 से 15 बार करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Singh (@ps_yogasana)

    एक्सरसाइज- 2

    - इस एक्सरसाइज को करने के लिए भी मैट पर पैर फैलाकर ही बैठना है।

    - दोनों हाथों को सिर के पीछे टिका लें।

    - लंबी गहरी सांस लें और फिर सांस छोड़ते हुए एक बार दाईं ओर झुकें फिर बाईं ओर।

    - झुकते वक्त कोशिश करें कि आपकी कोहनी मैट को टच करें।

    - इससे कमर पर जो प्रेशर पड़ता है वही चर्बी घटाने में मददगार होता है।

    अन्य फायदे

    - कमर की चर्बी घटाने के साथ ही इससे हाथों का फैट भी कम होगा।

    - इतना ही नहीं इससे पीठ पर जमे फैट को भी कम करने में मिलती है।

    - पैर फैलाने की वजह से पैरों की अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है।

    Pic credit- freepik