Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reasons for Indigestion: क्या आप भी अक्सर अपच से रहते हैं परेशान, तो जानें इसके कारण और लक्षण

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:42 AM (IST)

    Reasons for Indigestion अपच पाचन संबंधी एक समस्या है जो अक्सर कई लोगों को प्रभावित करती है। अपच होने पर बेचैनी सीने में जलन और मतली जैसे लक्षण महसूस ह ...और पढ़ें

    इन वजहों से हो सकती है अपच की समस्या
    इन वजहों से हो सकती है अपच की समस्या

    HighLights

    1. अपच पेच से जुड़ी एक आम समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है।
    2. अक्सर खाने के बाद लोगों को बदहजमी का अनुभव होता है।
    3. अपच के कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार में।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Reasons for Indigestion: खानपान की गलत आदत हमें कई तरह की समस्याओं का शिकार बना देती हैं। अपच या इनडाइजेशन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे अक्सर कई सारे लोग परेशान रहते हैं। अपच खाने के बाद दर्द या परेशानी है, जब आपका पेट खाना पचाने का प्रक्रिया कर रहा होता है। अपच का अर्थ एक है बिगड़ा हुआ पाचन।

    अगर आपको खाने के बाद पेट में दर्द होता है या पेट खराब हो जाता है, तो इसका मतलब है कि आपकी पाचन प्रक्रिया बिल्कुल ठीक नहीं चल रही है। हालांकि, यह हमेशा आपके शरीर की समस्या नहीं होती है। कभी-कभी इसका मतलब यह होता है कि आपने गलत चीज खा ली है या बहुत तेजी से खा ली है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे अपच के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में और साथ ही जानेंगे इसके कुछ लक्षण भी-

    अपच के लक्षण

    • ऊपरी पेट में दर्द, जलन या बेचैनी
    • खाना खाते समय बहुत जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होना
    • खाना खाने के बाद असुविधाजनक पेट भरा हुआ महसूस होना
    • सूजन
    • डकार आना
    • आपके पेट में जोर से गुड़गुड़ाहट होना
    • जी मिचलाना
    • गैस

    अपच के कारण-

    अपच के कई संभावित कारण हो सकते हैं। इनमें आहार और जीवनशैली की आदतों से लेकर दवाओं के दुष्प्रभाव और गंभीर स्थितियां शामिल हो सकती हैं। आमतौर पर अपच के निम्न कारण हो सकते हैं।

    बहुत ज्यादा या तेजी से खाना

    बहुत अधिक या बहुत तेजी से खाना खाने से आपका पेट खिंचता है और एसिड के ऊपर से निकलने की संभावना बढ़ जाती है।

    डाइट में ज्यादा फैट

    खाने में बहुत ज्यादा फैट खाने की वजह से भी अपच की समस्या हो सकती है। हाई फैट फूड ज्यादा एसिड और एंजाइमों को ट्रिगर करती है, जो आपके टिशूज को परेशान कर सकती है।

    कुछ पचाने में दिक्कत

    कई बार कुछ फूड आइटम्स को पचाने में दिक्कत होने की वजह से भी अपच की समस्या हो सकती है।

    धूम्रपान और शराब का सेवन

    अगर आपको धूम्रपान करने और शराब पीने की आदत है, तो भी आपको इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। ये दोनों चीजें आपकी जीआई ट्रैक में स्टमक लाइनिंग को परेशान करते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    दवाइओं का असर

    कुछ खास तरह की दवाएं लेने की वजह से भी अपच हो सकता है। नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं, जैसे एस्पिरिन, इबुप्रोफेन और नेप्रोक्सन, दवाओं का एक वर्ग है, जो अपच का कारण बन सकता है।

    तनाव और चिंता

    तनाव और चिंता भी अपच का कारण बन सकते हैं। इमोशनल स्ट्रेस आपके डाइजेशन को प्रभावित कर सकता है, जिससे अपच की समस्या हो सकती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik