विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vitamin-D Deficiency: विटामिन-डी की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इसकी पूर्ति के लिए खाएं ये चीज़ें

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 22 Jun 2023 10:29 AM (IST)

Vitamin-D Deficiency हड्डियों की सेहत के लिए शरीर में विटामिन-डी का होना बहुत जरूरी है। विटामिन-डी स्वस्थ हड्डियों दांतों औऱ ...और पढ़ें

Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हो सकती हैं ये बीमारियां
Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हो सकती हैं ये बीमारियां

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-D Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है विटामिन-डी। जो सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व है। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्डियों को स्वस्थ रखने, दांत और मांसपेशियों की सेहत में भी सुधार करता है। लेकिन शरीर में इस पोषक तत्व की कमी के कारण आप कई गंभीर बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि हमारे शरीर में इसकी कमी कब होती है और इस विटामिन की पूर्ति कैसे करें।

विटामिन-डी की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

नींद की कमी

विटामिन-डी की कमी शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देती है। जिससे आपको तनाव होता है। इस विटामिन की कमी से आप ज्यादा थकान भी महसूस करते हैं। इसके अलावा आप नींद की कमी या अन्य समस्या से भी परेशान हो सकते हैं।

हड्डियों में दर्द

शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, फ्रैक्चर आदि का अनुभव होता है। इस विटामिन की कमी के कारण चोट का खतरा भी बढ़ जाता है।

इंफेक्शन होने की संभावना

विटामिन-डी की कमी के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों के संपर्क में आ सकते हैं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है, उन्हें सर्दी, अस्थमा और फ्लू होने का ज्यादा खतरा रहता है।

डिप्रेशन

डिप्रेशन की शुरुआत कई कारणों से हो सकती है, लेकिन इनमें विटामिन डी की कमी प्रमुख है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि विटामिन डी की कमी के कारण अवसाद के लक्षण हो सकते हैं।

बाल झड़ना

बालों के विकास में विटामिन-डी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस विटामिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं, जिससे रूखे और बेजान हो जाते हैं। यह विटामिन बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये चीज़ें

संतरा

संतरा विटामिन-सी, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को कई परेशानियों से बचाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक है।

अनानास का करें सेवन

अनानास में कई जरूर विटामिन्स पाए जाते हैं। यह कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और कई जरूरी तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। हड्डियों की सेहत के लिए आप अनानास का सेवन कर सकते हैं।

पपीता खाएं

पपीता सेहत का खजाना है। यह एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

साल्मन फिश

साल्मन फिश विटमिन-डी का बेहतरीन सोर्स है। इसमें ओमेगा 3 फैटी ऐसिड से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए डाइट में ये फिश जरूर शामिल करें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik