Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावधान! अगर आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले पीते हैं दूध की चाय, तो अनजाने में दे रहे हैं कई समस्याओं को न्यौता

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:15 AM (IST)

    चाय भी कोई ऐसा जो जिसे चाय पीना पसंद नहीं। हमारे यहां चाय पीने वालों की कमी नहीं है। यहां लोग किसी भी समय चाय पीने को तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को तो ...और पढ़ें

    चाय पीने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    चाय पीने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे यहां चाय पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है और दिन खत्म भी चाय की प्याली के साथ ही होता है। कुछ लोगों को तो चाय की ऐसी आदत होती है कि सोकर उठते ही बेड टी पीते हैं। दूध, चीनी, चायपत्ती और अदरक या इलायची से बनी मिल्क टी स्वाद में भले ही बेहतरीन होती है, लेकिन यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। दूध से बनी ये चाय बहुत ही एडिक्टिव होती है, जिससे बार-बार इसे पीने का मन करता है। हालांकि, शरीर के अंदर जाने पर दूध की चाय सेहत को ढेरों नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं दूध की चाय के नुकसान-

    यह भी पढ़ें-  हेल्दी है, लेकिन इतनी भी नहीं कि खूब पिएं आप! Green Tea के शौकीन जरा हो जाएं सावधान

    ब्लोटिंग

    चाय में कैफीन मौजूद होता है, जिससे ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दूध और कैफीन के मिश्रण से गैस प्रोडक्शन होने लगता है, जिससे ब्लोटिंग महसूस होता है।

    कब्ज

    चाय में थिओफाइलिन पाया जाता है जो शरीर में डिहाइड्रेशन करने के साथ कब्ज की शिकायत पैदा करता है। इसलिए अधिकतर छोटे बच्चों को दूध में मिलने वाले प्रोटीन से सेंसिटिविटी महसूस होती है, जिससे कब्ज की शिकायत होती है।

    पोषक तत्वों की कमी

    दूध और चायपत्ती मिल कर कई पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब होने से रोकते हैं, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे खास आयरन और जिंक की कमी होती है।

    चाय के असर को करे कम

    चाय में एक फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जिसे कैटेचिन कहते हैं, ये हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन एक स्टडी के अनुसार दूध में पाए जाने वाला एक प्रोटीन का ग्रुप चायपत्ती के साथ मिलने पर कैटेचिन की डेंसिटी को कम करता है।

    इनसोम्निया

    दूध की चाय में मौजूद कैफीन स्लीप साइकिल को बाधित करता है, जिससे रात में नींद नहीं आती है और इनसोम्निया से जूझना पड़ सकता है।

    वजन बढ़ना

    दूध की चाय में मौजूद फुल फैट मिल्क और चीनी के कारण वजन तेजी से बढ़ता है।

    अन्य समस्याएं

    अन्य समास्याओं में दूध की चाय का सेवन करने से सिरदर्द, एसिडिटी, उल्टी, मितली,भूख न लगना, एंग्जायटी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- शरीर को बीमारियों का घर बना सकती है खराब Gut Health, समय रहते इन संकेतों से करें पहचान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी