Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों के मौसम में जमकर उठा रहे हैं आम का लुत्फ, जानें जरूरत से ज्यादा आम खाने के नुकसान

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 12:13 PM (GMT+05:30)

    फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। गर्मियों में मौसम में हर तरफ बस आम ही आम नजर आते हैं। खुद भारत में आम की कई सारी किस्में मिलती हैं जिन ...और पढ़ें

    ज्यादा आम खाने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    ज्यादा आम खाने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है।
    2. यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए गुणकारी होता है।
    3. हालांकि, जरूरत से आम खाने से कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां मतलब आम ही आम। यह मौसम कई लोगों को इसलिए पसंद होता है, क्योंकि इस दौरान अलग-अलग तरह के ढेर सारे आम खाने को मिलते हैं। मीठे रसीले आम शायद ही किसी को पसंद नहीं होते। आम की इसी दीवानी को देखते हुए भारत में इसकी ढेरों किस्में उगाई जाती हैं। फलों के राजा आम के मीठे और रसीले स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। लोग आमतौर पर इसे मैंगो शेक, आमरस, आइसक्रीम आदि के रूप में खाना पसंद करते हैं।

    कई पोषक तत्वों से भरपूर आम सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसे खाने के लिए नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आपको ज्यादा मात्रा में इसे खाने की नुकसान के बारे में पता हो। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे एक दिन में एक-दो आम से ज्यादा खाना कैसे आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा आम खाने के क्या नुकसान हैं-

    यह भी पढ़ें-  चाय-पराठे के साथ करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए बेहद खराब है इन दो चीजों का मेल

    अपच की समस्या

    आर्टिफिशियल तरीके से कार्बाइड की मदद से पकाए गए आम खाने से अपच, कब्ज, एसिडिटी, उल्टी और मितली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हमेशा नेचुरल तरीके से पके आम का ही सेवन करें। आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

    डायरिया

    लगातार एक दिन से एक-दो से ज्यादा आम खाने की वजह से डायरिया की समस्या हो सकती है।

    वजन बढ़ना

    आम को लंच या डिनर के साथ खाने से वजन बढ़ने का डर बना रहता है। इसलिए दिनभर में एक या दो से अधिक आम न खाएं और इसे एक मील या स्नैक के रूप में खाएं। आम का मिल्क शेक, मैंगो शेक या कस्टर्ड बना कर खाने से वजन बढ़ता है।

    खबरें और भी

    एलर्जिक रिएक्शन

    आम में फाईटिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है, जिससे कई प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जैसे चेहरे पर मुंहासे, स्किन पर रैशेज आदि। आम को पानी में कुछ देर भिगो कर खाने से ऐसे रिएक्शन को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।

    ब्लड शुगर स्पाइक

    आम में नेचुरल शुगर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण डायबिटीक लोगों को इसका बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये तेजी से शुगर स्पाइक करता है।

    यह भी पढ़ें-  Swimming के फायदे हैं हजार, लेकिन इन लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है ये एक्टिविटी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।