Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Watermelon For Weight Loss: ऑफिस में बैठे-बैठे बढ़ गई है शरीर की चर्बी, तो वजन घटाने के लिए खाएं तरबूज

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 01:48 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में तरबूज आसानी से मिल जाते हैं। पानी से भरपूर Watermelon कई तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। यह तेज गर्मी से ठंडक पहुंचाने ...और पढ़ें

    वजन घटाने में बेहद मददगार है तरबूज
    वजन घटाने में बेहद मददगार है तरबूज

    HighLights

    1. गर्मियों में मौसम में तरबूज खाने के ढेर सारे फायदे मिलते हैं।
    2. यह शरीर की ठंडक बनाए रखने के साथ ही हाइड्रेट भी बनाता है।
    3. इतना ही नहीं वेट लॉस करने में भी तरबूज आपकी मदद कर सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लगातार डेस्क जॉब करने की वजह से इन दिनों लोग तेजी से बढ़ते वजन का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा (Obesity) दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बन चुका है। खुद को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) इसे लेकर कई बार चिंता जाहिर कर चुका है। पिछले महीने जारी WHO के कुछ आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में, दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे के साथ जी रहा था। इतना ही नहीं दुनिया भर में वयस्कों का मोटापा 1990 के बाद से दोगुना से अधिक हो गया है और किशोरों में मोटापा चार गुना बढ़ गया है।

    ऐसे में जरूरी है कि मोटापे से खुद को बचाने के लिए अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जाए। अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। हेल्दी डाइट से लेकर वर्कआउट तक, लोग कई तरीकों से वजन घटाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो तरबूज (Watermelon For Weight Loss) इसमें आपके लिए मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं कैसे तरबूज वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- खाने की थाली में शामिल करें ये 5 सब्जियां, पिघलनी शुरू हो जाएगी जिद्दी से जिद्दी चर्बी!

    पानी की ज्यादा मात्रा

    तरबूज में पानी की भारी मात्रा (लगभग 92 प्रतिशत पानी) पाई जाती हैं, जो आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने के साथ ही आपका पेट भी भरा रखता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं।

    लाइकोपीन का बढ़िया सोर्स

    लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में फैट के निर्माण को कम करने से मदद करता है और इ तरह वजन घटाने में मदद कर सकता है। तरबूज इस एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत होता है।

    खबरें और भी

    लो कैलोरी कंटेंट

    तरबूज अपनी को कैलोरी कंटेंट की वजह से वजन घटाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह शरीर में कैलोरी बढ़ाए बिना आपको बेझिझक इसे खाने की अनुमति देता, जिससे आप ज्यादा मात्रा में इसके स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

    नेचुरल शुगर सोर्स

    तरबूज वेट मैनेजमेंट के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर, ज्यादातर फ्रुक्टोज शामिल है, जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाए बिना आपको ऊर्जा प्रदान करता है।

    फाइबर से भरपूर

    डाइटरी फाइबर से तरबूज लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बच रहते हैं। साथ ही यह पाचन को सुविधाजनक बनाने और मल त्याग को रेगुलेट करके वजन घटाने में मदद करता है।

    लो फैट

    तरबूज में स्वाभाविक रूप से फैट की मात्रा कम पाई जाती है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होता है। ऐसे में वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक पौष्टिक और पेट भरने वाला नाश्ता साबित होता है।

    विटामिन और मिनरल से भरपूर

    पोटेशियम और विटामिन ए और सी, जो सामान्य स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और मेटॉबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं, तरबूज में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- बच्चों की तरह आएगी गहरी नींद, अगर रोज खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स

    Picture Courtesy: Freepik