यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घंटों बैठकर काम करने की आदत युवाओं में Diabetes को दे रही बढ़ावा, आपको सेहतमंद रखेंगे ये टिप्स
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। आपकी छोटी-छोटी हेल्दी आदतें आपको डायबिटीज (Diabetes Risk I ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
- अब युवाओं को भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी जकड़ रही है।
- डायबिटीज दिल, किडनी और आंखों पर बुरा असर डाल सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज तेजी से अपने पैर पसार रहा है। आमतौर पर डायबिटीज बड़े-बूढों में देखने को मिलता था। लेकिन अब युवाओं को भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी जकड़ रही है। इसका मुख्य कारण खराब दिनचर्या है। देर रात में सोना और सुबह देर से जगना, जंक फूड को अपनी डाइट में शामिल करना, व्यायाम न करना, ऐसी कई वजहें जाे युवाओं में डायबिटीज (Diabetes Risk In Youths) को बढ़ावा दे रही है। कह सकते हैं कि 30 की उम्र वाले लोग भी सेहतमंद नहीं हैं।
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स में कंसल्टेंट और पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकाश शाह ने बताया कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो दिल, किडनी और आंखों पर बुरा असर डाल सकती है। उन्होंने बताया कि युवाओं में ऐसी कौन सी आदतें हैं जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा रही है। इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
डायबिटीज से बचने के लिए करें ये काम
हेल्दी डाइट लें
डायबिटीज से बचाव करना है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जो कम कैलोरी वाले हों। आप फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। वहीं आपको तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा Diabetes का खतरा, डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
फिजिकल एक्टिविटीज भी जरूरी
रोजाना वॉक, योग, साइकिलिंग या जिम करें। फिजिकल एक्टिविटीज से वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ती है।
न लें तनाव
तनाव को कम करने के लिए आप मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग का अभ्यास कर सकते हैं। आप अपनी हॉबीज पर ध्यान दे सकते हैं। आठ घंटे की नींद लेने से आप इस बीमारी से खुद को बचा सकते हैं।
खबरें और भी
शराब से करें परहेज
शराब और स्मोकिंग की आदत को आज ही बदल लें। वरना आपको डायबिटीज जैसी बीमारी घेर लेंगी। अगर आप इनसे परहेज करेंगे तो आप पूरी तरह से सेहतमंद रहेंगे।
नियमित रूप से कराएं जांच
डॉक्टर के पास जाकर नियमित रूप से जांच कराएं। इससे अगर आपको कोई भी बीमारी हाेगी तो समय रहते पता चल जाएगा और अच्छे से इलाज भी हो पाएगा।
युवाओं में डायबिटीज बढ़ने की वजह
- ऑफिस में घंटों बैठकर स्क्रीन पर काम करना, फिजिकल एक्टिविटीज न के बराबर होना डायबिटीज के खतरे को बढ़ावा देते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है और आपको ये बीमारी घेर लेती है।
- युवाओं में नींद की कमी एक आम समस्या बन गई है। जब आप आठ घंटे की प्रॉपर नींद नहीं लेते हैं तो इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
- जंक फूड का बढ़ता क्रेज युवाओं को बीमार बना रहा है। ये अधिक कैलोरी, चीनी और खराब फैट से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर को अनियंत्रित कर देते हैं।
- तनाव के कारण भी युवाओं को मधुमेह जैसी बीमारी अपना निशाना बना रही है। दरअसल स्ट्रेस हार्मोन ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देता है। यही वजह है कि इस बीमारी को बढ़ावा मिलता है।
- ज्यादातर युवा शराब और स्मोक को अपनी रूटीन बना चुके हैं। ये डायबिटीज के खतरे को बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें: आंखों पर Air Pollution का पड़ता है बुरा असर, डॉक्टर के सुझाए तरीकों से रखें इनका ख्याल