यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pranayama Benefits: रोज 5 मिनट प्राणायाम करने से मिलते हैं कई फायदे, तन के साथ-साथ मन भी रहता है स्वस्थ
हेल्दी रहने के लिए हम कई तरह की एक्सरसाइज और योग की मदद लेते हैं। प्राणायाम योग का एक हिस्सा है जिसमें अपनी सांसों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है ...और पढ़ें

HighLights
- प्राणायाम शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- इसकी मदद से स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में काफी मदद मिलती है।
- इसकी रोज प्रैक्टिस करने से बेहतर नींद और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pranayama Benefits: प्राणायाम एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें अपनी सांसों पर फोकस करना होता है। इसमें अलग-अलग तरीकों और समय के लिए अपनी सांसों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। प्राणायाम करने से सेहत के लिहाज से कई फायदे मिलते हैं, जिसकी वजह से योग में इसका काफी महत्व है। इससे मिलने फायदों की वजह से पश्चिमी सभ्यताएं भी इसे धीरे-धीरे अपना रही हैं। आइए जानते हैं, रोज प्राणायाम करना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
बेहतर नींद
आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफ में चैन से सोना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। नींद पूरी न होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनका खामियाजा आगे चलकर उठाना पड़ सकता है। प्राणायाम इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। प्राणायाम करने से शरीर रिलैक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसलिए रोज 5 मिनट प्राणायाम करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: तनाव, प्रेग्नेंसी या और किसी वजह से हो रहा है ब्रेन फॉग, तो जानें मैनेज करने के तरीके
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है। प्राणायाम करते समय गहरी, लंबी सांसे लेनी होती हैं, जिससे फेफड़ों में मौजूद हर एलवियोली तक ऑक्सीजन पहुंतचा है और फेफड़े के मसल्स भी मजबूत बनते हैं। इसलिए हेल्दी लंग्स के लिए प्राणायाम करना काफी फायदेमंद होता है।
ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा होता है। ब्लड प्रेशर अधिक होने की वजह से और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में करना काफी जरूरी होता है। प्राणायाम करने से बॉडी रिलैक्स होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।
खबरें और भी
स्ट्रेस कम करने में सहायता
लाइफस्टाइल की कई आदतों की वजह से कई लोगों के साथ स्ट्रेस बढ़ने की समस्या होती है। इस कारण से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। तनाव कम करने में प्राणायाम काफी मददगार होता है। इसकी मदद से नर्वस सिस्टम काफी रिलैक्स होता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।
मेंटल हेल्थ के लिए लाभदायक
प्राणायाम करते वक्त सारा ध्यान अपनी सांसों पर लगाना होता है। इसलिए इस दौरान आप अपनी सांसों के लिए ज्यादा अवेयर होते हैं, जिस कारण से माइंडफुलनेस बढ़ाने में मदद मिलती है। यह एक प्रकार से मेडिटेट करने का तरीका भी होता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो ये हेल्दी ड्रिंक्स करेंगे बेली फैट कम करने में मदद
Picture Courtesy: Freepik