Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Oral Health Day 2023: दांतों को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो करें इन फूड्स का सेवन

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 03:45 PM (GMT+05:30)

    Oral Health Day 2023 शरीर के अन्य अंगों की तरह दांतों की भी देखभाल जरूरी है। हर साल 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य ह ...और पढ़ें

    Oral Health Day 2023: दांतों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स
    Oral Health Day 2023: दांतों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oral Health Day 2023: हर साल 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना होता है। दरअसल, मुंह के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी काफी जरूरी है। इसके लिए आपको दांत और मसूड़ों की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी की वजह से भी ओरल हेल्थ की समस्या हो सकती है।

    दांतो को मजबूत बनाने के लिए आपको हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं, कौन-से फूड्स दांतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

    दांतों की मजबूती के लिए खाएं ये फूड्स

    ताजे फ्रूट्स खाएं

    दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में फलों की अहम भूमिका है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण ओरल हेल्थ के लिए लाभदाय होते हैं, जो इन्हें बैक्टीरिया के हमले से बचाते हैं. दांतो के हेल्दी रखने के लिए संतरा, गाजर, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

    नट्स का सेवन करें

    नट्स दांतों को हेल्दी रखने के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए जरूरी तत्व होते हैं।

    डाइट में शामिल करें फिश

    मछली दांतों की मजबूती के लिए बहुत ही कारगर है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह मुंह में स्लाइवा का निर्माण करती है, जो दांतों की सफाई करने में मदद करते हैं।

    डेयरी प्रोडक्ट्स

    आप अपनी डाइट में दूध, दही और पनीर को जरूर शामिल करें। इनमें कैल्शियम और विटामिन-सी पाया जाता है। इनके सेवन से आपके दांत हेल्दी हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी