Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    No Smoking Day 2023: धूम्रपान से हैं परेशान, तो ये आसान टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 01:51 PM (IST)

    No Smoking Day 2023धूम्रपान करना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। इससे आप लंग कैंसर हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में लो ...और पढ़ें

    No Smoking Day 2023: इन आसान टिप्स की मदद से पाएं धूम्रपान से छुटकारा
    No Smoking Day 2023: इन आसान टिप्स की मदद से पाएं धूम्रपान से छुटकारा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। No Smoking Day 2023: देशभर में हर साल 9 मार्च को 'नो स्मोकिंग डे' मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्मोकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना और इन बुरी आदतों से छुटकारा दिलाना होता है।

    स्मोकिंग के कारण लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार होते हैं। धूम्रपान के कारण आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के शिकार हो सकते हैं। फेफड़े की बीमारी, हार्ट संबंधी समस्याएं या अन्य कई रोग सबसे ज्यादा स्मोकिंग की वजह से हो सकते हैं।

    ऐसे में अगर आप भी स्मोकिंग की लत से हैं परेशान, तो इन आसान टिप्स की मदद से इस बुरी आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

    शहद और नींबू का रस

    स्मोकिंग की आदत छोड़ने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें प्रोटीन, एंजाइम और अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस और एक टी स्पून शहद मिक्स कर सेवन कर सकते हैं।

    तांबे के बर्तन का पानी

    तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इस पीने से सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। यह आपके स्मोकिंग की लत को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    दालचीनी

    धूम्रपान से दूर रहने के लिए आप दालचीनी का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप नियामित रूप से दालचीनी का एक टुकड़ा मुंह में कुछ देर तक रख सकते हैं।

    त्रिफला पाउडर

    स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सोने से पहले त्रिफला का चूर्ण जरूर खाएं।

    तुलसी के पत्ते

    तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आप इनकी मदद से स्मोकिंग की लत से राहत पा सकते हैं। रोजाना सुबह नियमित रूप से खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाएं। ऐसा करने से धूम्रपान की आदत से छुटकारा पा सकते हैं।

    एक्सरसाइज करें

    स्मोकिंग कम करने के लिए आप एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसके साथ ही फेफड़ों में जमा निकोटिन भी कम होने लगता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik