यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 10 फूड्स को भूलकर भी न खाएं कच्चा, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी
इन दिनों लोगों के लिए कच्चा खाना (raw vegetables) खाने का ट्रेंड-सा हो गया है। हालांकि कुछ फूड आटम्स को कच्चा खाने से हेल्थ प्रॉब्लम (raw vegetables S ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों कई लोग कच्चे फूड्स खाने की आदत अपना रहे हैं।
- हालांकि, कच्चा खाना कई बार सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
- इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जहां बॉइल खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ कच्चा खाना खाने की आदत अपना रहे हैं, लेकिन कच्चा खाना हमेशा हेल्दी नहीं होता है। क्योंकि कुछ फूड्स को कच्चा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
इनमें मौजूद विषैले तत्व, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक चीजें हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम और शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं। यहां कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इनमें कुछ सब्ज़ियाँ भी शामिल हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में-
आलू
आलू को कच्चा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें सोलानिन नामक टॉक्सिन पाया जाता है, जो पेट की समस्याएं, उल्टी, दस्त और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इसे पकाने से यह टॉक्सिन खत्म हो जाता है, जिससे इसे खाने में कोई खतरा नहीं रहता।
यह भी पढ़ें- Healthy Kidney का सीक्रेट हैं ये 9 फूड्स, डाइट में करें शामिल और रहें लंबे समय तक सेहतमंद
बैंगन
कच्चा बैंगन भी सोलानिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से गैस्ट्रिक समस्याएं, मितली और पेट दर्द हो सकते हैं। इसे पकाकर ही खाएं, ताकि यह सुरक्षित रहे।
राजमा
कच्चे राजमा में फाइटोहेमाग्लगुटिनिन नामक जहरीला प्रोटीन होता है, जो पेट में इन्फेक्शन और पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
मशरूम
मशरूम के कच्चे रूप में विषैले तत्व होते हैं, जो शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। इन्हें पकाने से इन विषैले तत्वों का असर खत्म हो जाता है। इसलिए इन्हें पकाकर ही खाएं।
मांस और चिकन
कच्चा मांस और चिकन सैल्मोनेला और ई.कोली जैसे बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं, जो पेट में इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए इसे हमेशा पकाकर ही खाना चाहिए।
अंडे
कच्चे अंडों में सैल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए कच्चे अंडे को खाने से बचें और उन्हें अच्छे से पकाकर खाएं।
भिंडी
यदि आप पाचन सम्बन्धी समस्याओं से पीड़ित हैं तो कच्ची भिंडी को खाना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। ये कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है, और यदि आपको खांसी आ रही है तब भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
खबरें और भी
फूलगोभी
फूलगोभी की जीआई अधिक होने और फाइबर से भरपूर होने से इसके डाइजेशन में कठिनाई पैदा हो सकती है, जिससे गैस बन सकती है। इसलिए इसे हल्का उबालकर या भाप में पकाकर इसका सेवन करना बेहतर होता है।
टमाटर
कच्चे टमाटर में साइट्रिक एसिड होता है, ऐसे में इसका अधिक मात्रा में कच्चा सेवन शरीर में एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए इसे पकाकर खाएं।
अरबी
कच्ची अरबी में कैल्शियम ऑक्सालेट नामक पदार्थ पाया जाता है, जो गले में खुजली और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। इसे पकाने से यह समस्या दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें- बिना सोचे-समझे ले रहे हैं Vitamin-D सप्लीमेंट,तो हो सकती हैं गंभीर समस्याएं; जानें सही तरीका