Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नसों में जमा गंदा Cholesterol झट से निकाल फेंकेगा ये एक पानी, आजमाकर तो देखें; खुद द‍िखेगा फर्क

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 12:44 PM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल से कई समस्‍याएं बढ़ रहीं हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी उन्‍हीं में से एक हैं। क ...और पढ़ें

    Cholesterol लेवल को कंट्रोल रखेगा ये पानी (Image Credit- Freepik)
    Cholesterol लेवल को कंट्रोल रखेगा ये पानी (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आजकल हाई Cholesterol की समस्‍या बढ़ गई है।
    2. Cholesterol लेवल को मेंटेन करना बहुत जरूरी है।
    3. इससे कई गंभीर बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। Cholesterol Detox Tips: आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण लोगों में कई तरह की समस्‍याएं बढ़ रहीं हैं। उन्‍हीं में से एक‍ हाई कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या है। अगर इसे कंट्रोल न क‍िया जाए तो कई गंभीर बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें हार्ट डिजीज, ब्लड प्रेशर और कई गंभीर बीमारियां शाम‍िल हैं।

    ऐसे में जरूरी है कि इससे बचने और हेल्दी रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जाए। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नसों में जमे गंदे Cholesterol को झट से बाहर न‍िकाल फेंकेंगे। जी हां हम आपको अदरक का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने (cholesterol cleansing water) से आपको खुद फर्क मालूम चलेगा। ये न स‍िर्फ कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को मेंटेन करता है बल्‍क‍ि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    अदरक का पानी कम करेगा कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल

    आपको बता दें क‍ि अदरक को कोलेस्‍ट्रॉल के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अदरक का पानी (cholesterol detox water) पीते हैं ताे इससे Cholesterol Level को कंट्रोल करने में मदद म‍िल सकती है। दरअसल, इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड्स जैसे जिंजरोल पाया जाता है। ये गंदे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स को भी मेंटेन करते हैं।

    यह भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 4 बदलाव, तो समझ लें बढ़ गया है Cholesterol लेवल; लापरवाही पड़ सकती है भारी

    ऐसे बनाएं अदरक का पानी

    अदरक का पानी आपको रोज सुबह पीना चाह‍िए। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले आप एक इंच अदर‍क का टुकड़ा ले लें। अब इसे छील कर धो लें। इसके बाद एक बर्तन में एक ग‍िलास पानी में अदरक को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। इसे एक कप में छान लें। ठंडा होने पर प‍िएं।

    खबरें और भी

    अदरक का पानी पीने के अन्‍य फायदे

    • डाइजेशन को बेहतर बनाए।
    • शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाए।
    • मॉर्निंक स‍िकनेस दूर करे।
    • वजन कम करने में भी फायदेमंद।
    • एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर।

    यह भी पढ़ें: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना पिएं 5 ड्र‍िंक्‍स, साफ हो जाएगी नसों में जमी गंदगी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।